jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

दिग्‍विजय सिंह ने जिहाद की व्‍याख्‍या कर प्रवचन करने वाले बाबाओं को ढोंगी बताया तो नरोत्तम मिश्रा ने किया पलटवार

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल |विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आने के साथ प्रदेश में सियासत गरमा रही है। इन दिनों लव जिहाद और मतांतरण जैसे मसलों को लेकर खूब सियासी बयानबाजी हो रही है। इसी बीच कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता व पूर्व मुख्‍यमंत्री दिग्‍विजय सिंह ने जिहाद की व्‍याख्‍या करते हुए सनातन धर्म पर प्रवचन करने वाले बाबाओं को ढोंगी करार दिया हैं। कुछ ऐसे ट्वीट किए, जिस पर सियासी पारा चढ़ गया है। गृहमंत्री नरोत्‍तम मिश्रा ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि दिग्‍विजय जिहाद की अपनी परिभाषा आइएसआइ, अलकायदा, पीएफआइ, सिमी जैसे संगठनों को क्‍यों नहीं समझाते। दिग्‍विजय जैसे नेताओं को सनातन का अपमान करने की आदत हो गई है।

- Install Android App -

 ‘जिहाद’ व्‍याख्‍या पर गृहमंत्री नरोत्‍तम मिश्रा ने कहा
दिग्‍विजय सिंह की ‘जिहाद’ व्‍याख्‍या पर पलटवार करते हुए गृहमंत्री नरोत्‍तम मिश्रा ने कहा कि क्‍या अद्भुत व्‍याख्‍या दी है। दिग्‍विजय सिंह जी, आपने जिहाद की अपनी परिभाषा कभी आइएसआइ, अलकायदा, पीएफआइ, सिमी जैसे संगठनों को समझाई..? आपको बस आदत बन गई है सनातन धर्म का अपमान करने की, इस पर हमला करने की। कल ही भोपाल में पंडित प्रदीप मिश्रा ने लव जिहाद को लेकर बच्‍चियों को संस्‍कार की बात कही थी। सुरक्षा की बात पर भी उन्‍होंने बोला। आपको यह बात इतनी अखर गई कि सुबह ही आपने संतों को ढोंगी करार दे दिया। मैं कमल नाथ जी, प्रियंका जी से सवाल पूछना चाहता हूं जो धर्म का चोला ओढ़कर आते हैं कि जो दिग्विजय ने सनातनी संतों के बारे में बोला है, इस आपत्तिजनक बयान को क्या आप सही मानते हैं। अगर सही मानते हैं तो हां कहें और अगर नहीं मानते हैं तो उन पर कार्रवाई करें। लेकिन ये तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं इसलिए ये मौन ही रहेंगे।