मकड़ाई समाचार दिल्ली| लूट की एक बड़ी घटना हुई। जिसने दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी। यह घटना बुधवार सुबह दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास पहाड़गंज इलाके में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस छानबीन में जुटी है। बताया जा रहा है कि चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।अपराधियों ने फिल्मी स्टाइल में दो करोड़ के जेवरात लूट लिए।
- Install Android App -
घटना के संबंध में बताया गया कि बुधवार सुबह 4 बजे बदमाशों ने कुरियर कंपनी के कर्मचारी दो करोड़ की ज्वेलरी लूट लिए। कुरियर कंपनी के कर्मी जेवरात को डिलीवरी के लिए ले जा रहे थे, इसी दौरान पुलिस की वर्दी में आए एक बदमाश ने उन्हें रोका। पुलिस की वर्दी में आए अपराधी द्वारा रोके जाने पर कर्मी जैसे ही रुका पीछे से आए बदमाशों ने आंखों में मिर्ची पाउडर फेंककर जेवरात से भरा बक्सा लूट लिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। जिसके बाद चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस की कई टीमों को लूटेरों की तलाश में लगाया गया है। लेकिन अब तक पुलिस के हाथ कोई खास सुराग नहीं लगा है। हालांकि, दिल्ली पुलिस का कहना है कि वो बहुत जल्द लूटेरों को पकड़ लेंगे।
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |