jhankar
ब्रेकिंग
दिवाली के मद्देनजर प्रशासन सख्त, घनी आबादी में अवैध पटाखा भंडारण पकड़ा हरदा में युवाओं को मिला सुरक्षा का पाठ! पुलिस अधीक्षक शशांक ने विद्यार्थियों को किया जागरूक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के तहत अनुबंधित वाहनों... डीजल 93.90 से बढ़कर 99.64 रु. प्रति लीटर  मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के परिवहनकर्ताओं को बड़ी राहत मांदला नदी में डूबने से युवक की मृत्यु, परिजनों को ₹4 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत कलेक्टर ने एसडीएम और तहसीलदारों को आवेदनों का तत्काल निराकरण करने के दिए निर्देश जनगणना 2027 के कार्यों की प्रगति की समीक्षा, बानापुरा में संचालित स्पा सेंटर की जांच और होटलों में कथित अवैध गतिविधियों पर रोक की मांग नर्मदा मंदिर पर पुलिस की अवैध पटाखा संग्रहण पर कार्रवाई

दिन दहाड़े की चार लोगों ने फायरिंग,पुलिस जुटी तलाश में

मकड़ाई समाचार ग्वालियर। गोला का मंदिर थाना अंतर्गत साठ फुटा रोड पर दो युवकों पर चार लोगों ने जान लेवा हमला करते हुए फायरिंग कर दी। युवकों ने किसी तरह से अपनी जान बचाई और पुलिस थाना पहुंचकर शिकायत की है। पुलिस मामले की पड़ताल व आरोपियों की तलाश में जुट गई है। कुंज विहार के हिमांशु शर्मा व सुखवीर कौरव ने बताया कि वह मंगलवार की दोपहर साढ़े बारह बजे साठ फुटा रोड पर पटरी किनारे बनी भवानी मेडिकल पर दवा खरीद रहे थे। तभी पिंटो पार्क के रहने वाले अमित कौरव,मनोज राजपूत,अर्जुन व अनूप गुर्जर ने उनके ऊपर फायरिंग कर दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। हम लोगों ने वहां से भाग कर किसी तरह से जान बचाई। पुलिस में जान लेवा हमले की शिकायत की पर पुलिस ने मामूली धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। यह बदमाश इससे पहले भी जान लेवा हमला कर चुके हैं और उसकी भी शिकायत पुलिस में की थी।

- Install Android App -

307 के केस में गवाह है हिमांशु-

हिमांशु के दोस्त सुखबीर ने बताया कि डेढ़ साल पहले उनके दोस्त प्रदीप मावई पर अमित व उसके साथियों ने जान लेवा हमला किया था। प्रदीप को गोली मारी थी जिसमें हिमांशु गवाह बना हुआ है। आरोपी हाल ही में जेल से छूटकर बाहर आए हैं। गवाही न दें इसके लिए वह दबाव बना रहे हैं।