ब्रेकिंग
शहर में बढ़ रही मच्छरों की फौज, लाचार नगर पालिका प्रशासन मौसम का मिजाज बदलते ही मच्छरों का प्रकोप भ... हरदा: कमल कुंज भाजपा कार्यालय में धूम धाम से मनाया भाजपा का 46 वॉ स्थापना दिवस* बिन माँ बाप की लड़की को सोहेल खान ने बनाया लव जिहाद का शिकार:  सोहेल खान ने राहुल शर्मा नाम से सोशल म... अयोध्या नगरी: भये प्रगट कृपाला दीन दयाला, रामनवमी पर रामलला का हुआ सूर्यतिलक, दर्शन करने उमड़ा भक्तो... पति ने पत्नि से झगड़े के बाद उसे ससुराल छोड़ा और घर आकर लगाई फांसी Aaj ka rashifal: आज दिनांक 6 अप्रैल 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे नर्मदापुरम मे बड़ी कार्रवाई तो सीहोर जिले में सागोंन माफिया ने कीमती सागौन में लगाई आग, भेरूंदा का ... केंद्रीय कृषि मंत्री व पूर्व सीएम चौहान के काफिले का पुलिस वाहन पलटा! 3 जवान घायल बनासकांठा: हंडिया: फटाखा ब्लास्ट में हंडिया के 11 वे मजदूर की इलाज के दौरान हुई मौत सिवनी मालवा: टीकाकरण कार्यक्रम में ग्रामीण ने कुल्हाड़ी दिखाते हुए डॉक्टर और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को...

दिल्ली में दूसरे दिन भी एक हजार से ज्यादा नए मरीज मिले, लगातार बढ़ रहा है आंकड़ा

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण का कहर जारी है। यहां लगातार दूसरे दिन एक हजार से अधिक नए पॉजिटिव केस मिले हैं। शुक्रवार को 1106 नए केस सामने आए जो एक दिन में अब तक का सर्वाधिक है। पिछले तीन दिन में ही 2922 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। वहीं मृतकों की संख्या 316 से बढ़कर 398 पहुंच चुकी है। इनमें 13 मरीजों की मौत गुरुवार को हुई। अन्य 69 मरीजों की मौत विभिन्न अस्पतालों में कुछ दिन पहले हुई थी। इनमें से 52 मरीजों की मौत सफदरजंग अस्पताल में हुई जिसे अब रिपोर्ट में शामिल किया गया है।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि सफदरजंग अस्पताल से दो दिन पहले 52 मरीजों की डेथ समरी मिली थी उसकी समीक्षा करने के बाद रिपोर्ट में शामिल कर लिया गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में 351 मरीज ठीक हुए हैं।

सर्वाधिक प्रभावित राज्यों में तीसरे स्थान पर दिल्ली

बहरहालए मामले बढ़ने के कारण कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र व तमिलनाडु के बाद दिल्ली तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। दिल्ली में अब तक 17386 लोग कोरोना से पीड़ित हुए हैं, जिसमें से अब तक कुल 7846 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं 9540 सक्रिय मरीज हैं, जिनका इलाज चल रहा है। इनमें से करीब 2100 मरीज अस्पतालों में भर्ती किए गए हैं। इनमें से करीब 28 मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। ज्यादातर नए मरीज होम आइसोलेशन में रखे जा रहे हैं।

- Install Android App -

11 दिन में 7333 मामले

दिल्ली में 72.93 फीसद मामले पिछले 11 दिन में समाने आए हैं। 18 मई तक दिल्ली में कुल 10 हजार 54 मामले आए थे। इसके बाद से 7333 लोग कोरोना से पीड़ित हुए।

सफदरजंग में 103 मरीजों की मौत

सफदरजंग अस्पताल में कोरोना से अब तक करीब 103 मरीजों की मौत हुई है, जिसमें करीब 70 मरीज कोरोना से पीड़ित थे। वहीं 33 मरीज सिवियर एक्युट रेस्पिरेटरी इंफेक्शन (सारी) से पीड़ित थे। सांस की बीमारी होने के कारण उन मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया, जांच के दौरान उन मरीजों की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि सारी व कोरोना दोनों अलग-अलग श्रेणी है।