jhankar
ब्रेकिंग
पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं बिना रेरा और डायवर्शन के कृषि भूमि पर धड़ल्ले से बिक रहे महंगे प्लॉट, प्रशासन मौन! E20 नीति किसानों, युवाओं और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय : अशोक गुर्जर मध्य प्रदेश की 20 बड़ी खबरें | गुरुवार, 9 जुलाई 2026 ,0राजनीति, मौसम, विकास, अपराध और प्रदेश की हर ब... आज का पंचांग एवं राशिफल 🕉️ गुरुवार, 09 जुलाई 2026 9 साल से टापू बना नजरपुरा का मुक्तिधाम, उफनती नदी पार कर शव यात्रा निकालने को मजबूर ग्रामीण पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल” कलेक्टर ने पुल पुलियाओं पर आवागमन की सुरक्षा व्यवस्था देखी

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाता है मौसंबी का जूस, जानिए इसके क्या हैं फायदे

रायपुर। मौसंबी खाने व उसका जूस पीने से गर्मी में होने वाली कई बीमारियों से निजात मिलती है। कोरोना के समय इम्युनिटी बढ़ाने के लिए लोग मौसंबी को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। चिकित्सक सलाह दे रहे हैं कि इम्यून सिस्टम बढ़ाने के लिए मौसंबी का सेवन करना चाहिए। इसका जूस पीने के बजाय फाइबर (रेशे) समेत सीधा फल खाने से विटामिन सी की भरपूर मात्रा मिलती है। विटामिन सी इम्युनिटी बढ़ाता है। व्यक्ति में रोग से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। इस फल में अपेक्षाकृत कम शक्कर और विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा होती है। इससे मौसंबी की मांग बढ़ने लगी है। लॉकडाउन से पहले चिल्हर में 40 से 50 रुपये किलो बिकने वाली मौसंबी इन दिनों 70-80 रुपये किलो बिक रही है।

यह कहते हैं कारोबारी

फल कारोबारी सनी ने बताया कि भले ही जूस सेंटर बंद होने से बाजार में मौसंबी की मांग नहीं है, लेकिन घरों में अकस्मात इसकी मांग बढ़ गई है। फल व्यापारी संघ के अध्यक्ष विजय चौधरी ने बताया कि मौसंबी की आवक अभी थोड़ी कम है। इसकी वजह से कीमत में बढ़ोतरी हुई है।

यहां से होती है आवक

मौसंबी की पैदावार मुख्य रूप से तेलंगाना में होती है और नागपुर से इसकी आवक होती है। मौसंबी की आवक पर कोरोना का गहरा असर पड़ा है। कारोबारियों का कहना है कि मौसंबी की आवक इन दिनों 1000 बोरी रोजाना हो रही है। लॉकडाउन के पहले इसकी आवक 1500 से 1800 बोरी रोजाना होती थी।

थोक मंडी में 650 रुपये बोरी में उपलब्ध

- Install Android App -

थोक मंडी में मौसंबी 600 से 650 रुपये बोरी में उपलब्ध है। एक बोरी 20 से 25 किलो की होती है। इस प्रकार थोक में मौसंबी की कीमत 30 से 35 रुपये किलो है। खुदरा में कीमत 70 से 80 रुपये किलो पहुंच गई है।

गर्मी में अमृत से कम नहीं

गर्मी के दिनों में मौसंबी अमृत से कम नहीं है। मौसंबी में विटामिन सी और पोटेशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसमें विटामिन सी अधिक मात्रा में होने से इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। मौसंबी में फाइबर भी पाया जाता है, जो काफी लाभप्रद है।

– डॉ.स्मृति बाजपेयी, डाइटीशियन रायपुर

वायरस से लड़ने की क्षमता बढ़ाने में सक्षम

मौसंबी में अपेक्षाकृत अधिक विटामिन सी मिलता है। किसी भी तरह के वायरस से लड़ने की क्षमता बढ़ाने में यह कारगर है।

– डॉ. आशुतोष मिश्रा, चिकित्सक रायपुर