jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

दिल दहलाने वाली घटना : पटरी पार करते वक्त ट्रेन आ गई, 3 साल के मासूम को बचाने मां ने फेंका, दोनों की मौत

घटनास्थल पर मौजूद लोगों का यह दृश्य देखकर दिल दहल गया

मकड़ाई समाचार गुना। मध्यप्रदेश के गुना जिले में मां और तीन साल के मासूम बेटे के ट्रेन हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों का यह दृश्य देखकर दिल दहल गया। बताया जाता है कि मासूम बेटे को बचाने के चक्कर में मां की भी जान चली गई।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार गुना के गुलाबगंज इलाके में ट्रेन से कटकर मां की मौत हो गई। बेटे ने भी दम तोड़ दिया। महिला अपनी ननद से मिलने आई थी। बेटा भी उसके साथ था। सुबह 11 बजे पटरियां क्रॉस करते समय धड़धड़ाते हुए अचानक ट्रेन आ गई। इसी दौरान महिला उसकी चपेट में आ गई। महिला ने अपने 3 साल के बच्चे को बचाने के लिए फेंक दिया।

मासूम बेटा गिट्टी पर गिरा, इससे उसके सिर में भी गंभीर चोट आ गई। घटनास्थल पर मौजूद लोग बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सरबनखेड़ी की रहने वाली मंजू ओझा अपने 3 साल के बेटे रामलखन के साथ शादी में शामिल होने आई थी। उसकी ननद भी गुना में ही रहती थी, जिससे मिलने के लिए वह जा रही थी।