ब्रेकिंग
पुलिस पर स्कॉर्पियो चढ़ाने की हरकत करने वाला 4 साथियो के साथ गिरफ्तार! आरोपी हिस्ट्रीशीटर है पूर्व मे... सराहनीय पहल: नशा मुक्त हो गांव हमारा: अवैध शराब की बिक्री रोकने नारी शक्ति हाथों में तख्तियां लेकर उ... टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना में मिलेगा 1 लाख रूपये तक का ऋण स्‍मार्ट मीटर उपभोक्‍ताओं को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खपत के आधार पर दिन के टैरिफ में 20 प्रतिशत क... देशभर में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण के मामले धीरे-धीरे बढ़ने लगे हैं। शनिवार को कई राज्यों में एक... गाजा मे  Parle G का बिस्किट बिका 2300 रूपये में, एक पिता ने बेटी की भूख मिटाने के लिए पारले जी 2300 ... हरदा: नदियों के उदगमों को संरक्षित करें, इनमें होती है भरपूर ऊर्जा: मंत्री प्रहलाद पटेल हरदा: खनिज के अवैध परिवहन में शामिल 3 डम्पर जप्त राणापुर जनपद पंचायत के नवीन सीईओ होंगे बलवान सिंह मवासे पंचायतों में जल संरक्षण एवं पौधारोपण के कार्य कराएं पंच सरपंच!  सरपंच पंचायत की आय बढ़ाएं और गांव म...

दिल दहला देने वाली घटना : 10 साल की बच्ची के साथ 7 लड़को ने किया गैंगरेप

मकड़ाई समाचार गुरुग्राम। हरियाणा के रेवाड़ी में एक बच्ची के साथ दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां गत 24 मई को लड़कों के एक समूह ने स्कूल की इमारत में 10 साल की एक बच्ची के साथ गैंगरेप किया। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला सामने आया है। गैंगरेप में शामिल एक या उससे ज्यादा लड़कों ने घटना का वीडियो शेयर किया। जिसके बाद यह वीडियो पीड़ित लड़की के एक पड़ोसी तक पहुंचा। बाद में पड़ोसी ने पीड़ित परिवार को इस बारे में सूचित किया।

- Install Android App -

पुलिस ने केस दर्ज किया – टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। रेवाड़ी (मुख्यालय) के डीएसपी हंसराज ने कहा कि सभी सातों आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट, एससी,एसटी एक्ट, पॉक्सो एक्ट, आईपीसी की धारा 376डी, 354सी और 506 के तहत केस दर्ज किया गया है। हैरान करने वाली बात यह है कि सात आरोपियों में से महज एक की उम्र 18 साल है बाकी लड़कों की उम्र 10 से 12 साल के बीच है।

पुलिस का कहना है कि किसी भी लड़के ने इस वारदात की जानकारी अपने घरवालों को नहीं दी। लड़की ने भी अपने साथ हुए दुष्कर्म की इस घटना को किसी से नहीं बताया। घटना के बाद आरोपी लड़के बाकी दिनों की तरह अपनी दिनचर्या में लग गए। कुछ दिन बाद उन्होंने गैंगरेप का वीडियो आपस में सर्कुलेट किया। इसी दौरान यह वीडियो लड़की के पड़ोसी के फोन पर आया। पड़ोसी ने इस घटना की जानकारी लड़की के पिता को दी। पुलिस का कहना है कि उसने लड़की का मेडिकल कराया जिसमें उसके साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई।