jhankar
ब्रेकिंग
बेटी ने 2 दशक पहले कुआं खोदकर बाबुल को दिया था जलस्रोत का उपहार ! हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी में 36 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, जानिए फसलों के ताजा भाव धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी

दीपावली त्यौहार पर हर दिन लग रहा जाम ,बड़े वाहन भी शहर से होकर गुजरते हैं, इधर यात्री बस की टक्कर से बाल-बाल बचे एसडीएम अनिल जैन

के के यदुवंशी,

सिवनी मालवा। शहर में भारी वाहन दीपावली के त्यौहार पर भी बीच बाजार से निकल रहे हैं जिससे पल पल जाम की स्थिति बन रही है शनिवार को शहर के एसडीएम अनिल जैन गांधी चौक पर पुलिस कर्मियों के साथ ट्राफिक व्यवस्था देख रहे थे उसी समय एक यात्री बस के द्वारा एसडीएम को टक्कर मारते मारते बाल बाल बच गए शहर में बायपास बनने के बाद भी शहर में ट्राफिक बढ़ता जा रहा है बड़े वाहन बायपास से नहीं जाते हैं बाजार क्षेत्र से गुजरने से पल-पल जाम लगता है लेकिन इस तरह से गुजरते बड़े वाहनों पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं की जाती इसलिए लगातार बाजार क्षेत्र से गुजरते हैं नर्मदा मंदिर से गांधी चौक तक लंबा जाम लग जाता है जिससे यात्रियों को घंटों परेशान होना पड़ता है इस रास्ते पर कई लोग अपना वाहन खड़ा कर देते हैं जिस कारण भी परेशानी आती है।

- Install Android App -

मुख्य नगरपालिका अधिकारी राकेश मिश्रा के द्वारा गांधी चौक से पुराने बस स्टैंड तक सड़क चौड़ीकरण से ट्राफिक से कुछ हद तक नागरिकों को ट्राफिक की समस्या कम हो गई है नगर पालिका द्वारा समय-समय पर दुकानदारों के अतिक्रमण बाहर रखे सामानों को हटाया जाए तो कुछ हद तक निजात मिल सकती है। दुकानदारों के द्वारा सड़क तक अपना सामान फैला कर रखते हैं जिससे सड़क छोटी हो जाती है प्रशासन के पहुंचने पर अपना सामान वापस अंदर रख लेते हैं जिससे कार्यवाही से बच जाते हैं।इस मामले में मुख्य नगरपालिका अधिकारी राकेश मिश्रा का कहना है कि हमारे द्वारा समय-समय पर शहर का अतिक्रमण हटाया जाता है अगर नागरिकों को सड़क के किनारे अतिक्रमण से परेशानी है तो उसे हटाया जाएगा जिससे आने जाने में परेशानी ना हो।

इनका कहना है।

दीपावली त्योहार को देखते हुए पुलिस कर्मियों की बायपास से गुजरने वाली सड़क पर ड्यूटी लगाई गई है वाहनों को रोककर बायपास से निकाला जा रहा है।

एसडीएम अनिल जैन
सिवनी मालवा

 

शहर के बाजार क्षेत्र की अतिक्रमण की जानकारी आप से मिली है दुकानदारों को समझाइश दी जाएगी दुकान के सामने अतिक्रमण ना करें उसके बाद भी नहीं मानने वालों पर चालानी कार्रवाई की जाएगी।

राकेश मिश्रा
सिवनी मालवा मुख्य नगरपालिका अधिकारी