प्रदेश की उन्नति और विकास के साथ किसानों के कल्याण के लिए मांगी दुआ
——————————– आगर मालवा/भोपाल।विश्व के सर्वाधिक प्राचीन बगलामुखी मंदिर नलखेड़ा आगर मालवा जिला (मध्य प्रदेश) में माता बगलामुखी के दरबार में चैत्र नवरात्र की दुर्गा अष्टमी के अवसर पर किसान नेता एवं मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने विधि विधान से मां की पूजा अर्चना की। मंत्री पटेल ने चैत्र नवरात्र पर मध्य प्रदेश की उन्नति प्रगति के साथ किसानों के कल्याण की कामना की।
गौरतलब है कि यह स्थान (माँ बगलामुखी शक्ति पीठ) नलखेड़ा में नदी के किनारे स्थित है। यहां माँ बगलामुखी की स्वयंभू प्रतिमा है। यह शमशान क्षेत्र में स्थित हैं। कहा जाता है कि इसकी स्थापना महाभारत युद्ध के 12 वें दिन स्वयं धर्मराज युधिष्ठिर ने भगवान श्री कृष्ण के निर्देशानुसार की थी। देवी बगलामुखी तंत्र की देवी है।
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |