ब्रेकिंग
हरदा : होमगार्ड जवान की लाश कलेक्टर कार्यालय में मिली, रात्रि गश्त में ड्यूटी पर तैनात था जवान!  मप्र में मंगलवार को 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट सड़क पर विचरण करने वाले निराश्रित पशुओं को गौशाला भिजवाएं : कलेक्टर श्री जैन ने बैठक में अधिकारियों ... शिवपुर पुलिस द्वारा अवैध गांजा बिक्री करने वाले हरदा के आरोपी को पकड़ा, 4 किलो गांजा सहित बाइक जब्त बागेश्वर धाम : दीवार गिरने से महिला श्रद्धालु की मौत गुरु पूर्णिमा के लिए धीरेंद्र शास्त्री ने की य... बड़ी खबर : बिहार में एक परिवार के 5 लोगो को जिंदा जलाया आदिवासी परिवार मे डायन होने का आरोप लगाया था... अब से किसी चौक चौराहे या सड़क पर महापुरुषों या अन्य की प्रतिमा नहीं लगेगी- हाई कोर्ट Aaj ka rashifal: आज दिनांक 8 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे गंभीर मरीजों को रेफर करने पीएम श्री एम्बुलेंस सेवा का संचालन प्रदेश सहित जिले में संचालित Live maa narmda: मां नर्मदा का रौद्र रूप देखे वीडियो, लगातार हो रही बारिश से तेजी से बढ़ रहा जलस्तर

दुष्कर्म पीड़िता ने Youtube वीडियो देखकर की गर्भपात की कोशिश, हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार

मकड़ाई समाचार नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर शहर में एक बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 25 साल की दुष्कर्म पीड़ित ने गर्भवती होने के बाद घर पर ही यूट्यूब वीडियो देखकर गर्भपात करने की कोशिश की, लेकिन इस बीच उसकी हालत गंभीर हो गई और आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पूरा मामला सामने आने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

शादी का झांसा देकर किया था दुष्कर्म

यह पूरा मामला नागपुर के यशोधरा नगर इलाके का है। दुष्कर्म पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शोएब खान नाम का युवक साल 2016 से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था और शादी करने का झांसा दे रहा था। लेकिन जब वह गर्भवती हो गई तो उसने शोएब खान ने ही उसे Youtube पर वीडियो देखकर गर्भपात करने की सलाह दी। साथ ही उसने कई दवाएं लेकर भ्रूण का गर्भपात करने के लिए दबाव बनाया।

- Install Android App -

युवती की हालत गंभीर

अस्पताल में भर्ती युवती ने बताया कि यूट्यूब वीडियो देखकर गर्भपात करने की कोशिश में उसकी हालत ज्यादा खराब हो गई। तब परिवार वालों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल युवती की हालत गंभीर बनी हुई है।

महाराष्ट्र में बढ़ रही दुष्कर्म की घटनाएं

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में बीते कुछ समय से दुष्कर्म की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। साकीनाका दुष्कर्म और मर्डर मामले के बाद बीते हफ्ते मुंबई से सटे ठाणे जिले के डोंबिवली शहर में भी एक 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ 33 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। पुलिस ने इस मामले में अभी तक 32 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मानपाड़ा पुलिस स्टेशन में सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है।