jhankar
ब्रेकिंग
मकड़ाई वन परिक्षेत्र ने अवैध सागौन से भरा पिकअप वाहन, मोटरसाइकिल पकड़ी। एक सागौन तस्कर गिरफ्तार ! मु... भारत-पाक तनाव: अभिषेक बनर्जी का पलटवार, ख्वाजा आसिफ की 'कोलकाता' वाली धमकी पर गरमाई सियासत मेरठ का साकिब सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को बना रहा था 'कट्टरपंथी' शराब के नशे में बेटे की दरिंदगी: बुजुर्ग मां की हत्या कर शरीर के किए कई टुकड़े मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी की तैयारी: आज से स्लॉट बुकिंग शुरू, 10 अप्रैल से 197 केंद्रों पर खरीद महाकाल मंदिर मार्ग पर बड़ा हादसा: तीन मंजिला मकान भरभराकर गिरा कोर्ट का अहम फैसला: 19 साल की पत्नी को प्रेमी के साथ रहने की मिली इजाजत सफलता की कहानी: ई-स्कूटर अनुदान योजना से दमोह की सायरा बी बनीं आत्मनिर्भर Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 07 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे स्वास्थ्य विभाग एवं नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई

देवल फलिया शिव मंदिर से शिवगंगा द्वारा निकाली गई कावड़ यात्रा 

मेरा गांव- मेरा तीर्थ का संकल्प लेकर चले गांव की ओर कावडयात्री-

योगेश चौहान की खबर
मकड़ाई समाचार राणापुर। शिवगंगा झाबुआ द्वारा पिछले कई वर्षों से कई प्रकार की गतिविधियां की जा रही है ,उसमें से कावड़ यात्रा प्रमुख है। श्रावण के दूसरे सोमवार को राणापुर विकासखंड के कई गांव की कावड़यात्रा राणापुर से बारह किलोमीटर दूरी पर स्थित अति प्राचीन प्रसिद्ध पंचमुखी शिव मंदिर देवल फलिया से निकाली गई। जिसमें करीब ढाई सो से अधिक कावड़िए शिव भक्त शामिल हुए। जिसमे शिव भक्त युवा सगठन अंधारवड द्वारा कावड़ यात्रियो को फलहार करवाया गया व स्वागत कर, एक धर्मसभा का आयोजन किया गया। उसके बाद सभी यात्री अपने-अपने गांव की तरफ चल दिए। जहा अपने निवास स्थल पहुच कर यात्रा का समापन कर गांव में स्थित शिवलिंग, व मंदिरों पर श्रद्धा पूर्वक जल अभिषेक किया गया।

- Install Android App -

शिव साधना पुजा अर्चना तो वैसे भक्तो द्वारा प्रत्येक दिन होती हे लेकिन श्रावण का महीना शिव उपासना पुजा अर्चना के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता हे। जिसमे भक्त गण शिवलिंग पर बिल्ली पत्र धतूरा दूध जल दही आधी को समर्पित कर सुख समृद्धि की कामना करते हे।

इस आयोजन को सफल बनाने में विसेस योगदान , शिव युवा सगठन अंधारवड , व जुनागव से राकेश सिंगाड ,भुतभयड़ा से अरविंद डामोर,टिकडी से भाटेसिह मखोड़िया,झांझरवा से इंदरसिंह सिगाड़,जुनागांव से राकेश सिंगाड, अर्जुन सिंगाड,तोलसिह सिंगाड ,पाडलवा से मोगजी महाराज,उबेराप से मांजुसिह भुरिया व कई अन्य शिव भक्त का सहयोग रहा।