ब्रेकिंग
हरदा : आदिवासी परिवार के लोग जबरन खेत में कब्जा करने की कर रहे कोशिश, पुलिस अधीक्षक, कलेक्टर को शिका... हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं भोपाल: दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के पांच आरोपी को पुलिस ने लिए रिमांड पर! पांचो आरोपियो के बैंक खातों ... अयोध्या श्रीराम मंदिर के शिखर पर स्थापित किया स्वर्ण कलश! मंदिर के स्वर्ण कलश की आभा से दमका क्षेत्र हरदा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, डकैती की योजना बना रहे थे। 6 बदमाश, 3 पकड़ाए ,3 अंधेरे का फायदा उठाकर... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 3 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे राहुल गांधी आज आएंगे भोपाल,'संगठन सृजन अभियान' की करेंगे शुरुआत हरदा: नर्मदा नदी में डूबे 3 युवक, मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की सहायता स्वीकृत मप्र पुलिस भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़ा: आरक्षको के आधार की जांच मे खुल रही पोल! ग्वालियर में 5, शिवपुरी ... हंडिया: 1 करोड़ की राशि से किए जा रहे रिद्धनाथ घाट सौंदर्यकरण निर्माण कार्य का विधायक दोगने ने किया ...

देवी दर्शन कर लौट रहे भक्तों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 11 लोगों की मौत

मकड़ाई समाचार झांसी। यूपी के झांसी जिले में एक सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। ये हादसा उस वक्त हुआ जब देवी के दर्शन कर भक्त एक ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे।

- Install Android App -

वहीं रास्ते में अचानक चालक ट्रेक्टर से अपना नियंत्रण खो बैठा और ट्रेक्टर ट्रॉली पलट गई। जिसकी वजह से 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए झांसी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। यह हादसा झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र में हुआ। जानकारी के मुताबिक देवी मां के भक्तों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पंडोखर से झांसी के चिरगांव की ओर जा रही थी। तभी रास्ते में अचानक एक जानवर ट्रैक्टर के सामने आ गया। जिसे बचाते समय चालक ट्रैक्टर से अपना नियंत्रण खो बैठा. इससे पहले चालक ट्रैक्टर पर नियंत्रण कर पाता ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। जिसकी वजह से उसमें सवार भक्तों में चीख-पुकार मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वहां मौजूद लोगों की मदद से बचाव और राहत कार्य शुरु किया। मरने वालों में 7 महिलायें और 4 बच्चे शामिल हैं। जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जिनका इलाज झांसी मेडिकल कालेज में किया जा रहा है।