ब्रेकिंग
छात्र छात्राओं को कुर्मी गौर समाज के शीर्ष नेतृत्व ने किया मंच पर सम्मान,छात्र छात्राओं के खिल उठे च... पेट दर्द से पीड़ित बालिका का डॉक्टरों ने किया आपरेशन! आपरेशन के बाद जो पेट से जो निकला उसे देख हुए है... आज भोपाल, इंदौर और हरदा का कैसा रहेगा मौसम!  जनपद सदस्य के पुत्र पर मारपीट का आरोप, थाने में की शिकायत, निजी भूमि पर कब्जा करने का आरोप झालावाड़ मॉक ड्रिल के दौरान अचानक हड़कंप, भागे जिला कलेक्टर और एसपी सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले दर्जनो लोगो पर कार्यवाही! पहलगाम की घटना के बाद पाकिस्तान के स... विशेष खबर: उपभोक्ताओं को जून में ही मिलेगा 3 माह का एक मुश्त राशन Aaj ka rashifal: आज दिनांक 1 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा: जिला अस्पताल में गुटखा खाकर थूकने वाले 5 लोगों पर लगाया जुर्माना आंगनवाड़ी केन्द्रों में 1 से 15 जून तक 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन अवकाश

दैनिक राशिफल- जानिए कैसा रहेगा आपका मंगलवार का दिन

मेष राशि वालों करियर में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे, कई रुकावटे सामने आएंगी। आप अपना लक्ष्य हासिल कर लेंगे। आज आप कर्ज से मुक्त हो जाएंगे।
शुभ रंग- बैंगनी  शुभ नंबर- 3

वृष राशि वालों आज सोच से ज्यादा लाभ होगा। पूरा दिन खुश रहेंगे। छात्रों को मेहनत करने की ज़रूरत है। आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा।
शुभ रंग- नीला  शुभ नंबर- 6

मिथुन राशि वालों भगवान के प्रति आस्था बढ़ेगी। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर्स के लिए दिन फायदेमंद है, आज उन्हें बढ़िया जमीन अच्छे दामों पर मिल सकती है। आज समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
शुभ रंग- पिंक  शुभ नंबर- 2

कर्क राशि वालों आज आपके दिन की शुरुआत बेहतर रहेगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। मछलियों को दाना डालें, आपको सभी कामों में सफलता मिलेगी।
शुभ रंग- आसमानी नीला  शुभ नंबर- 9

सिंह राशि वालों किसी काम से आपको पॉजिटिव रिजल्ट मिल सकता है। आपको जीवन में निरंतर सफलताएं मिलती रहेंगी। आर्थिक क्षेत्र में अपने प्रयासों के चलते आपको लाभ हो सकता है।
शुभ रंग- बैंगनी  शुभ नंबर- 8

कन्या राशि वालों आज आपका दिन व्यस्तता में बीतने वाला है। स्वास्थ्य समस्याओं के कारण तनाव बढ़ सकता है। कुछ नए लोग आपसे जुड़ सकते हैं, जो आने वाले दिनों में आपकी मदद कर सकते हैं।
शुभ रंग- पीला  शुभ नंबर- 1

- Install Android App -

तुला राशि वालों आज जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। आज किसी पार्टी में जाने का प्लान बना सकते हैं। आज आपका दिन बढ़िया रहेगा।
शुभ रंग- सफ़ेद  शुभ नंबर- 9

वृश्चिक राशि वालों आपके सहकर्मी और सीनियर आपके बारे में बातें कर सकते हैं।स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। कामकाज में आपका मन कम लग सकता है।
शुभ रंग- हरा  शुभ नंबर- 4

धनु राशि वालों आज आप खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति पक्ष मजबूत रहेगा। दोस्तों के साथ दिन अच्छा बीतेगा, आप साथ में लंच का प्लान बना सकते हैं।
शुभ रंग- भूरा  शुभ नंबर- 6

मकर राशि वालों आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज आप दूसरों की बातें गंभीरता से सुनेंगे। मंदिर में भगवान को फूल अर्पित करें, स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।
शुभ रंग- पिंक  शुभ नंबर- 8

कुंभ राशि वालों जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई नई योजना बनाएंगे। आज आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से होगी। गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं, आपको धन लाभ होगा।
शुभ रंग- काला  शुभ नंबर- 7

मीन राशि वालों आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। ऑफिस में बॉस से अनबन हो सकती है, अपनी वाणी पर संयम रखना आपके लिए सही रहेगा। गाय को हरी घास खिलाएं, जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिलता रहेगा।
शुभ रंग- लाल  शुभ नंबर- 3