ब्रेकिंग
एमपी राज्‍य निर्वाचन आयोग का नया कदम , अब होंगे पेपरलेस इलेक्‍शन – सारिका घारू, हरदा जिले की ग्राम प... अमेरिका मे फलिस्तीन आजाद करो कह भीड़ पर फेंका बम!  अचानक फटे बम से दहशत का बना माहौल 6 बुजुर्ग घायल हरदा: खनिज के अवैध परिवहन में शामिल वाहन जब्त Aaj ka rashifal: आज दिनांक 2 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे असम से त्रिपुरा तक भारी बारिश से सड़के और घर बहे, कई लोग हुए गुम , एक दर्जन से अधिक की मौत! 10 से अधि... छात्र छात्राओं को कुर्मी गौर समाज के शीर्ष नेतृत्व ने किया मंच पर सम्मान,छात्र छात्राओं के खिल उठे च... पेट दर्द से पीड़ित बालिका का डॉक्टरों ने किया आपरेशन! आपरेशन के बाद जो पेट से जो निकला उसे देख हुए है... आज भोपाल, इंदौर और हरदा का कैसा रहेगा मौसम!  जनपद सदस्य के पुत्र पर मारपीट का आरोप, थाने में की शिकायत, निजी भूमि पर कब्जा करने का आरोप झालावाड़ मॉक ड्रिल के दौरान अचानक हड़कंप, भागे जिला कलेक्टर और एसपी

दैनिक राशिफल- जानिए कैसा रहेगा आपका मंगलवार का दिन

मेष राशि वालों आज नौकरी में धन लाभ का योग हैं साथ ही पार्टनर की भी मदद मिलेगी। आपके मन में समाज के लिए कोई काम करने का विचार आ सकता हैं।
शुभ रंग- काला  शुभ नंबर– 6

वृष राशि वालों बिज़नेस में नए ऑफर मिलेंगे। उन पर विचार करें फायदा होगा। परिवार के हर मामले में पूरी रुचि लेंगे। जीवनसाथी से बिगड़ते रिश्ते को सुधारने में कामयाब होंगे।
शुभ रंग- नीला  शुभ नंबर- 8

मिथुन राशि वालों आज कोई अच्छी ख़बर भी मिल सकती है। किसी व्यक्ति से बड़े प्रोजेक्ट के बारे में बात हो सकती है। हनुमान जी का टीका करें, तरक्की निश्चित होगी।
शुभ रंग- हरा  शुभ नंबर- 6

कर्क राशि वालों आज परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। शुभ कामों पर ध्यान देंगे। आज प्रॉपर्टी या किसी तरह की संपत्ति के मामले में बड़े फैसले आ सकते हैं। सफलता अवश्य मिलेगी। गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं।
शुभ रंग– ग्रे  शुभ नंबर– 3

सिंह राशि वालों आज किस्मत आपका पूरा साथ देगी। नकारात्मक विचारों से बचने की कोशिश करें। बिज़नेस में बड़ी डील होने से आर्थिक पक्ष मज़बूत रहेगा। पुराने दोस्तों के साथ बाहर जाने का प्लान बन सकता है।
शुभ रंग- लाल  शुभ नंबर– 1

कन्या राशि वालों को नौकरी में अपना एग्रीमेंट रिन्यू करते समय थोड़ी सतर्कता रखने की जरूरत है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। अविवाहितों को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा।
शुभ रंग- नारंगी  शुभ नंबर- 8

- Install Android App -

तुला राशि वालों कामकाज निपटाने के नए तरीके मिल सकते हैं। कारोबार में कर्मचारियों पर ध्यान दें उनको अच्छा लगेगा। सेहत पहले से ठीक रहेगी। अटके हुए कामकाज भी पूरे होने से धन लाभ के योग बन रहे हैं।
शुभ रंग- सफ़ेद  शुभ नंबर- 2

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम है। पैसों के लेन-देन में आपको फायदा होगा। इस राशि के बिज़नेसमैन के लिए आज का दिन बेहतर है। अपनी सकारात्मक सोच से ऑफिस में कठिन कामों को पूरा करेंगे।
शुभ रंग– पीच  शुभ नंबर- 5

धनु राशि वालों आज अपने बिगड़े हुए पुराने रिश्तों को आप बात करके सुधार सकते हैं। कई दिनों से चली आ रही बीमारी से आपको थोड़ी राहत मिलेगी। आज किसी जरूरतमंदो को कपड़े दान करें तो आपको लाभ की प्राप्ति होगी।
शुभ रंग- बैंगनी  शुभ नंबर– 4

मकर राशि वालों आज आपका मन आध्यात्म में अधिक लगेगा। आज आप परिवार वालों के साथ किसी मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं। इस राशि के लेखकों के लिए आज का दिन फायदेमंद है।
शुभ रंग- पीला  शुभ नंबर- 9

कुंभ राशि वालों स्वास्थ्य के प्रति आपको सावधान रहना होगा। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन शुभ हैं, मल्टीनेशनल कंपनी से ऑफर मिलेगा। इस राशि की महिलाएं आज अपने पति को नए कपड़े गिफ्ट कर सकती हैं।
शुभ रंग- पिंक  शुभ नंबर– 2

मीन राशि वालों आज नया व्यापार शुरु करने के लिए दिन अच्छा है। लाभ के आसार हैं। ठेकेदारों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है। आपको नए टेंडर मिल सकते हैं। बिना वजह दफ्तर में किसी से बहस ना करें।
शुभ रंग– मेरुन  शुभ नंबर- 7