jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ... हंडिया : संत चरणों से धन्य हुआ हंडिया! दादा गुरु का भव्य स्वागत, रातातलाई में आज रात्रि विश्राम व भज... आज मङ्गलवार, फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि है। ईरान का बड़ा ऐलान-हॉर्मुज का रास्ता पूरी तरह बंदअ : नेक देशो तक कच्चे तेल की आपूर्ति हुई बाधित गैस पै... ग्वालियर में अनोखी होली की धूम: 9 हजार की इलेक्ट्रिक पिचकारी बनी आकर्षण

दो बहनों संग शादी कर सिर पीट रहा युवक, दोनों का दावा- करती हूं बेहद प्यार

बिहार की राजधानी पटना का एक वाकया किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। एक लड़का और दो लड़की। युवक ने पहले बड़ी बहन से शादी की फिर छोटी से। दोनों का कहना है कि वह लड़के से बेहद प्यार करती हैं। अब युवक अपना सिर पीट रहा है। पैसे और ब्वायफ्रेंड से शादी रचाने के चक्कर में पति का विवाह छोटी बहन से कराने के मामले में शनिवार को महिला थाना में दोनों की काउंसलिंग हुई। छोटी बहन ने पति को छोड़ने से इनकार कर दिया। उसने बताया कि वह कोर्ट मैरिज की है। बड़ी ब्वायफ्रेंड से शादी करना चाहती थी। उसकी और उसके ब्वायफ्रेंड का मामला है, इसमें पति का कोई कसूर नहीं। ऐसे में अब बड़ी बहन एक महीने की मोहलत मांगी है, ताकि ब्वायफ्रेंड को शादी के लिए मना सके। उसका कहना है कि ब्वायफ्रेंड की वजह से उसका परिवार बिखर गया। अगर वह शादी से इनकार करता है तो उसके खिलाफ केस दर्ज कराएगी।

दरअसल, पैसे और ब्वायफ्रेंड के लिए पत्नी ने पति को छोटी बहन के हवाले कर दिया। बड़ी बहन ने छोटी की कोर्ट में शादी भी करा दी और अपने ब्वायफ्रेंड के पास चली गई। कुछ दिन बाद ब्वायफ्रेंड ने साथ धोका दे दिया। अब पैसे की तो कमी नहीं रही पर उसे पुराने दिन याद आने लगे। मन बदला तो वापस लौटकर वह छोटी बहन से जाकर मिली। जैसे ही छोटी बहन ने बड़ी वाली की इच्छा सुनी वह भड़क गई। छोटी बहन ने कहा कि अब कुछ नहीं हो सकता है। मैं उन्हें अपना मान लिया है और जीवनभर उन्हीं के साथ रहना है। दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। मामला पटना के महिला थाने पहुंचा। थानाध्यक्ष के न रह पाने के कारण तीनों को एक दिन बाद वापस बुलाया गया।

- Install Android App -

छोटी बहन पसंद बदलने को तैयार नहीं

पति के साथ वापस पहले की तरह रहने की बात कही, लेकिन अब छोटी बहन जिसे पति मान चुकी है, उसके बारे में कुछ सुनना तक पसंद नहीं कर रही। बड़ी बहन का प्रस्ताव सुन इनकार कर दिया। विवाद इतना बढ़ा कि मामला महिला थाने तक पहुंच गया। पुलिस ने जब इनकी फिल्मी कहानी सुनी तो दंग रह गई। थाने में काउंसलिंग के बाद भी छोटी बहन अब अपनी पसंद बदलने को तैयार नहीं है।