jhankar
ब्रेकिंग
रन्हाई कला में अवैध पटाखा भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हरदा में किसान संगठनों की बैठक सम्पन्न एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रस्फुटन शक्ति संचय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने योजनाओं की समीक्षा कर दियें निर्देश गंजाल नदी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी मकड़ाई समाचार की खबर का बड़ा असर: समोई गांव में एक महीने से बंद हैंडपंपों की मरम्मत शुरू हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड...

दो समुदाय के युवको की मामूली सी बहस बनी विवाद, पथराव मोटर साइकिल तोड़ी, क्षेत्र में पुलिस बल तैनात

छोटी छोटी सी बातों को हवा मिल जाए तो बडे़ विवाद का रुप ले लेती है। आज के हालात तो ये ही है कोई किसी को बर्दाश्त नही करता हैं जरा से कुछ हुआ नही कि उसे फिल्मी भूत सवार हो जाता है। मंगलवार को दो समुदायों के बीच झगड़े के बाद भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

मकड़ाई समाचार शाजापुर। शहर में दो समुदायों के बीच झगड़ा हो गया. दोनों गुटों के युवक आमने सामने आ गए। बहस करते करते आपस में जमकर पत्थर बरसाए और बाइक तक तोड़ी गईं। दो समुदायों के बीच झगड़े की सूचना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर काबू पाया।ज्योति नगर इलाके में देर रात यह बवाल हुआ।खास बात यह है कि यहां पूर्व में भी कई बार पथराव हो चुके हैं.। बताया जा रहा है कि दोनों समुदायों के युवकों के बीच मामूली सी बात को लेकर विवाद हिंसक झगड़े में तब्दील हो गया। इसके बाद पत्थर बरसाए गए। हिंसक झगड़े में मोटरसाइकिल तोड़ी गईं।

- Install Android App -

क्षेत्र बना पुलिस छावनी

विवाद के बाद पुलिस ने पूरे इलाके में छानबीन की गश्त लगाई इलाका छावनी बन गया। लालघाटी थाना टीआइ राजेश सिन्हा के साथ कोतवाली थाना टीआइ अवधेश कुमार शेषा और यातायात थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह राजपूत भी मौके पर जा पहुंचे. इसके साथ ही अन्य पुलिस अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस जवान यहां आ पहुंचे। बताया जा रहा है कि पुलिस बल ने इलाके में बहुत देर तक सर्चिंग की लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए.