jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

धार जिले की पांच नगर परिषद पर कांग्रेस का कब्जा, मात्र डही में खिला कमल

मकड़ाई समाचार धार। जिले में नगर परिषद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है। इसमें कुक्षी, सरदारपुर, राजगढ़, धामनोद ,धर्मपुरी जैसी महत्वपूर्ण पांच नगर परिषद में कांग्रेस ने स्पष्ट रूप से बहुमत प्राप्त कर लिया है। जबकि एकमात्र धार जिले के आदिवासी अंचल की नगर परिषद डही में भारतीय जनता पार्टी ने स्पष्ट बहुमत प्राप्त किया है।

कुक्षी में भारतीय जनता पार्टी को 7 तो कांग्रेस को 8 पर जीत मिली है। इस तरह से 15 में से आठ पर जीत हासिल करके कांग्रेस ने अपनी परिषद बनाने की राह स्पष्ट कर ली है ।

- Install Android App -

वहीं सरदारपुर में कांग्रेस ने 9 और भाजपा ने 6 सीटें जीती हैं। इस तरह से वहां भी सरदारपुर में स्पष्ट बहुमत है। राजगढ़ ,धामनोद में भी भारतीय जनता पार्टी की 6-6 से और कांग्रेस की नौ -नौ सीटें आई हैं।

इस तरह से इन दोनों स्थानों पर भी कांग्रेस की ही परिषद बन रही है। भारतीय जनता पार्टी को दही में नगर परिषद बनाने की बढ़त मिल गई है। धार के दही में 10 पार्षद भाजपा के जीते हैं और 4 कांग्रेस व एक निर्दलीय है