jhankar
ब्रेकिंग
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकलेगी विशाल शोभायात्रा, बाबरी घाट से होगी शुरुआत फौती नामांतरण में गलत जानकारी पड़ी भारी, एसडीएम ने तहसीलदार का आदेश पलटा हंडिया : मोबाइल टावरों से AC के कंप्रेसर, कॉइल और कॉपर पाइप चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,,, किसान संघ की बैठक में 1100 पौधे लगाने का निर्णय, बीमा व मूंग भुगतान की उठी मांग नेशनल लोक अदालत 12 सितम्बर को बिजली चोरी एवं अनियमितताओं के प्रकरण में होंगे समझौते उपभोक्ताओं से ... बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत किशोरी बालिकाओं ने किया एक्सपोजर विजिट ब्लॉक स्तरीय बेडमिंटन प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ियों ने किया खेल प्रतिभा का प्रदर्शन दूध विक्रेताओं ने हड़ताल से किया किनारा, एसपी से सुरक्षा की मांग फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये इनाम घोषित पिछले 24 घंटों में जिले में 3.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

धार जिले में दीवार गिरने से मलबे में दबे तीन मजदूरों की मौत

मकड़ाई समाचार धार। जिले के कुक्षी नगर में शुक्रवार को दोपहर 3 बजे एक निर्माणाधीन मकान के समीप के मकान की दीवार ढह जाने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। चार मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

- Install Android App -

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में मृतकों की राकेश पिता नारायण एवं रूप सिंह पिता दरियाव दोनों निवासी ग्राम पलासी के रूप में शिनाख्त हुई है। तीसरे मृतक की शिनाख्त गोविंद पिता कालू निवासी खेड़ली के रूप में हुई। बताया जाता है कि जैसे ही निर्माणाधीन मकान के पास के मकान की दीवार गिरी तो वहां कार्य  कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए।

इस घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए थे। बाद में मलबे में दबे मजदूरों को निकाला गया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई थी। इससे अफरातफरी का वातावरण निर्मित हो गया था। मौके पर पुलिस बल व प्रशासन के अधिकारी भी पहुंच गए थे।