jhankar
ब्रेकिंग
गुर्जर महिला मंडल की हुंकार—नशे से दूरी, समाज में एकता और बेटियों-बहुओं की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर 25 शिकायतों का मौके पर निराकरण एसडीएम विजय राय ने किया बांदरखोह गौशाला का औचक निरीक्षण, घायल गोवंश की मौके पर की मरहम-पट्टी 20 अगस्त 2026 हरदा जिले की प्रमुख खबरें हरदा में बदले मौसम से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा,स्थानीय प्रशासन से साफ-सफाई... संत सिंगाजी महाराज का 467वां निर्वाण दिवस कल मनाया जाएगा "बूथ की जमीनी स्थिति जाने बिना संगठन मजबूत नहीं होगा" - उषा नायडू हरदा : दूध विक्रेताओं की हड़ताल, डेयरी संचालकों ने किया विरोध 🕉️ तिलभांडेश्वर कांवड़ यात्रा 24 अगस्त को, विधायक अभिजीत शाह करेंगे शुभारंभ हरदा रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत 

दूध विक्रेताओं ने हड़ताल से किया किनारा, एसपी से सुरक्षा की मांग

मकड़ाई एक्सप्रेस हरदा। ग्रामीण दूध विक्रेताओं द्वारा दूध के अधिक मूल्य निर्धारण को लेकर 20 अगस्त 2026 को हरदा शहर की सभी डेयरियां बंद रखने के आह्वान के बीच हरदा के समस्त दूध विक्रेताओं ने हड़ताल का समर्थन नहीं करने की बात कही है। इस संबंध में दूध विक्रेताओं ने पुलिस अधीक्षक हरदा को लिखित आवेदन देकर सुरक्षा की मांग की है।

आवेदन में दूध विक्रेताओं ने बताया कि ग्रामीण दूध विक्रेताओं द्वारा शहर की डेयरियां बंद कराने के लिए उन्हें बुलाकर जबरन हस्ताक्षर करवाए गए और डेयरी बंद करने के आदेश दिए गए। विक्रेताओं का आरोप है कि जब वे हस्ताक्षर करने से इनकार करते हैं तो उनके साथ कथित तौर पर गाली-गलौज और हाथापाई की जाती है।

- Install Android App -

दूध विक्रेताओं ने पुलिस को बताया कि इस संबंध में सिविल लाइन थाना प्रभारी को शिकायत भी दी गई है। उन्होंने कहा कि वे अपनी-अपनी डेयरियां आम दिनों की तरह खुली रखना चाहते हैं और दूध की बिक्री जारी रखना चाहते हैं।

आवेदन में पुलिस अधीक्षक से मांग की गई है कि यदि 20 अगस्त को ग्रामीण दूध विक्रेता डेयरियां बंद कराने आते हैं तो दूध विक्रेताओं को सुरक्षा प्रदान की जाए। साथ ही किसी प्रकार की तोड़फोड़, मारपीट या अभद्र व्यवहार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

आवेदन पर समस्त दूध विक्रेता, डेयरी हरदा के नाम से हस्ताक्षर किए गए हैं। आवेदन की प्रति पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय हरदा की प्राप्ति मुहर भी लगी हुई है।