jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर 25 शिकायतों का मौके पर निराकरण एसडीएम विजय राय ने किया बांदरखोह गौशाला का औचक निरीक्षण, घायल गोवंश की मौके पर की मरहम-पट्टी 20 अगस्त 2026 हरदा जिले की प्रमुख खबरें हरदा में बदले मौसम से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा,स्थानीय प्रशासन से साफ-सफाई... संत सिंगाजी महाराज का 467वां निर्वाण दिवस कल मनाया जाएगा "बूथ की जमीनी स्थिति जाने बिना संगठन मजबूत नहीं होगा" - उषा नायडू हरदा : दूध विक्रेताओं की हड़ताल, डेयरी संचालकों ने किया विरोध 🕉️ तिलभांडेश्वर कांवड़ यात्रा 24 अगस्त को, विधायक अभिजीत शाह करेंगे शुभारंभ हरदा रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत  करताना पुलिस की वाहन चेकिंग में 4100 रुपये का जुर्माना वसूला

हरदा रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत 

मकड़ाई एक्सप्रेस24 हरदा। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक-3 पर सचखंड नांदेड़ एक्सप्रेस के पहुंचते ही उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब ट्रेन के S-7 कोच में सवार एक महिला यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने की सूचना जीआरपी और आरपीएफ को मिली। सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम मेडिकल स्टाफ के साथ तत्काल प्लेटफार्म पर पहुंची। महिला की हालत गंभीर होने पर उसे उपचार के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

- Install Android App -

मृतक महिला की पहचान सायरा बी (50 वर्ष), निवासी परभणी, महाराष्ट्र के रूप में हुई है। बताया गया कि सायरा बी अपने साथियों के साथ दिल्ली से परभणी की यात्रा कर रही थीं। वे दिल्ली में जमात में गई थीं और तबीयत खराब होने के कारण वापस अपने घर लौट रही थीं। रास्ते में उनकी तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने जीआरपी को सूचना दी।

महिला के साथ यात्रा कर रहे परी जैन ने बताया कि तबीयत बिगड़ने के बाद महिला को ट्रेन से उतारकर एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।