jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर 25 शिकायतों का मौके पर निराकरण एसडीएम विजय राय ने किया बांदरखोह गौशाला का औचक निरीक्षण, घायल गोवंश की मौके पर की मरहम-पट्टी 20 अगस्त 2026 हरदा जिले की प्रमुख खबरें हरदा में बदले मौसम से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा,स्थानीय प्रशासन से साफ-सफाई... संत सिंगाजी महाराज का 467वां निर्वाण दिवस कल मनाया जाएगा "बूथ की जमीनी स्थिति जाने बिना संगठन मजबूत नहीं होगा" - उषा नायडू हरदा : दूध विक्रेताओं की हड़ताल, डेयरी संचालकों ने किया विरोध 🕉️ तिलभांडेश्वर कांवड़ यात्रा 24 अगस्त को, विधायक अभिजीत शाह करेंगे शुभारंभ हरदा रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत  करताना पुलिस की वाहन चेकिंग में 4100 रुपये का जुर्माना वसूला

“बूथ की जमीनी स्थिति जाने बिना संगठन मजबूत नहीं होगा” – उषा नायडू

हरदा। जिला कांग्रेस कमेटी, एनएसयूआई और महिला कांग्रेस की संयुक्त समीक्षा बैठक बुधवार को एक होटल में हुई।

- Install Android App -

बैठक की अध्यक्षता कर रही मप्र कांग्रेस की सह प्रभारी उषा नायडू ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए हर कार्यकर्ता को अपने बूथ की वास्तविक स्थिति की जानकारी होना जरूरी है। जब तक कार्यकर्ता धरातल पर नहीं पहुंचेंगे तब तक सही फीडबैक नहीं मिल पाएगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर लोगों से संपर्क बढ़ाने और संगठन को सक्रिय करने पर जोर दिया। बैठक में जिला अध्यक्ष, ब्लॉक और मंडलम अध्यक्ष मौजूद रहे।टिमरनी विधायक अभिजीत शाह ने भी बूथ लेवल पर सक्रियता की बात कही। इस दौरान जिले के महत्वपूर्ण पदाधिकारी वरिष्ठ नेता मौजूद रहै।