jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर 25 शिकायतों का मौके पर निराकरण एसडीएम विजय राय ने किया बांदरखोह गौशाला का औचक निरीक्षण, घायल गोवंश की मौके पर की मरहम-पट्टी 20 अगस्त 2026 हरदा जिले की प्रमुख खबरें हरदा में बदले मौसम से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा,स्थानीय प्रशासन से साफ-सफाई... संत सिंगाजी महाराज का 467वां निर्वाण दिवस कल मनाया जाएगा "बूथ की जमीनी स्थिति जाने बिना संगठन मजबूत नहीं होगा" - उषा नायडू हरदा : दूध विक्रेताओं की हड़ताल, डेयरी संचालकों ने किया विरोध 🕉️ तिलभांडेश्वर कांवड़ यात्रा 24 अगस्त को, विधायक अभिजीत शाह करेंगे शुभारंभ हरदा रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत  करताना पुलिस की वाहन चेकिंग में 4100 रुपये का जुर्माना वसूला

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर 25 शिकायतों का मौके पर निराकरण

केके यदुवंशी पत्रकार 

सिवनी मालवा।मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत बुधवार को जनपद सभागृह में विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में आमजन की लंबित शिकायतों का त्वरित निराकरण किया गया।

- Install Android App -

कलेक्टर नर्मदापुरम के निर्देशन में आयोजित इस शिविर की अगुवाई एसडीएम विजय राय और तहसीलदार नितिन झोड़ ने की। शिविर में सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर लंबित शिकायतें, लोक सेवा गारंटी के अंतर्गत लंबित आवेदन और पीएम-किसान तथा सीएम किसान योजनाओं से जुड़ी सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की तकनीकी त्रुटियों का मौके पर समाधान किया गया।अधिकारियों ने बताया कि शिविर में कुल 25 शिकायतें शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि के बाद बंद कराई गईं।

शेष मामलों में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई जल्द पूरी करने का आश्वासन दिया गया।शिविर में पहुंचे शिकायतकर्ताओं ने समस्याओं के त्वरित समाधान पर खुशी जताई और अधिकारियों का आभार माना। उन्होंने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की सराहना करते हुए अपनी शिकायतें स्वेच्छा से संतुष्टिपूर्वक बंद करवाईं।

इस दौरान क्षेत्र के सभी हल्का पटवारी, राजस्व निरीक्षक, नायब तहसीलदार सहित तहसील कार्यालय के कर्मचारी और तकनीकी स्टाफ सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कहा कि शासन की मंशा आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता से निराकरण करना है और इसी उद्देश्य से ऐसे शिविर लगातार आयोजित किए जाएंगे।