jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर 25 शिकायतों का मौके पर निराकरण एसडीएम विजय राय ने किया बांदरखोह गौशाला का औचक निरीक्षण, घायल गोवंश की मौके पर की मरहम-पट्टी 20 अगस्त 2026 हरदा जिले की प्रमुख खबरें हरदा में बदले मौसम से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा,स्थानीय प्रशासन से साफ-सफाई... संत सिंगाजी महाराज का 467वां निर्वाण दिवस कल मनाया जाएगा "बूथ की जमीनी स्थिति जाने बिना संगठन मजबूत नहीं होगा" - उषा नायडू हरदा : दूध विक्रेताओं की हड़ताल, डेयरी संचालकों ने किया विरोध 🕉️ तिलभांडेश्वर कांवड़ यात्रा 24 अगस्त को, विधायक अभिजीत शाह करेंगे शुभारंभ हरदा रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत  करताना पुलिस की वाहन चेकिंग में 4100 रुपये का जुर्माना वसूला

करताना पुलिस की वाहन चेकिंग में 4100 रुपये का जुर्माना वसूला

करताना। यातायात नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस चौकी के सामने हरदा-खिरकिया मार्ग पर यह कार्रवाई की गई।

- Install Android App -

चौकी प्रभारी प्रकाश सोलंकी ने बताया कि चेकिंग के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियम मानने की समझाइश दी गई। इस दौरान दोपहिया चालकों के हेलमेट और चारपहिया वाहनों के कागज, फिटनेस, रजिस्ट्रेशन, बीमा और ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की गई।

नियम तोड़ने वाले 9 वाहन चालकों के चालान बनाए गए। उनसे कुल 4100 रुपये का समन शुल्क वसूला गया। पुलिस ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और नियमों का पालन कराने के लिए आगे भी इस तरह का चेकिंग अभियान जारी रहेगा।