jhankar
ब्रेकिंग
19 अगस्त 2026: MP में मानसून सक्रिय  हरदा-देवास-बैतूल-खंडवा में हल्की से मध्यम बारिश के आसार श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकलेगी विशाल शोभायात्रा, बाबरी घाट से होगी शुरुआत फौती नामांतरण में गलत जानकारी पड़ी भारी, एसडीएम ने तहसीलदार का आदेश पलटा हंडिया : मोबाइल टावरों से AC के कंप्रेसर, कॉइल और कॉपर पाइप चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,,, किसान संघ की बैठक में 1100 पौधे लगाने का निर्णय, बीमा व मूंग भुगतान की उठी मांग नेशनल लोक अदालत 12 सितम्बर को बिजली चोरी एवं अनियमितताओं के प्रकरण में होंगे समझौते उपभोक्ताओं से ... बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत किशोरी बालिकाओं ने किया एक्सपोजर विजिट ब्लॉक स्तरीय बेडमिंटन प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ियों ने किया खेल प्रतिभा का प्रदर्शन दूध विक्रेताओं ने हड़ताल से किया किनारा, एसपी से सुरक्षा की मांग फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये इनाम घोषित

19 अगस्त 2026: MP में मानसून सक्रिय  हरदा-देवास-बैतूल-खंडवा में हल्की से मध्यम बारिश के आसार

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 भोपाल। मौसम विभाग के अनुसार 19 अगस्त 2026 को मध्य प्रदेश में मानसून ट्रफ और निम्न दाब क्षेत्र सक्रिय रहेगा। प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

कहां होगी तेज बारिश – MP का ओवरऑल अपडेट

मौसम विभाग ने पूर्वी MP के जबलपुर, रीवा, शहडोल संभाग समेत 18 जिलों के लिए अगले 3 दिन तक “भारी से मूसलाधार बारिश” की चेतावनी दी है।

वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा समेत अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का क्रम जारी रह सकता है।

हरदा, देवास, बैतूल, खंडवा जिले में हलकी बारिश की संभावना

पिछले दिनों जारी मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बनी हुई हैं।इन जिलों को “हल्की से मध्यम बारिश” वाले जिलों की सूची में रखा गया है। विगत दिनो कुछ मौसम रिपोर्ट्स में हरदा, खंडवा, बैतूल और देवास के लिए “भारी बारिश का अलर्ट” भी जारी किया गया था।

बारिश के साथ तेज हवा

- Install Android App -

मौसम विभाग ने बताया है कि कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।

पिछले 24 घंटों के रिकॉर्ड में खंडवा में 173 मिमी और बैतूल में 12 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।

किसानों और आम लोगों के लिए सलाह

अचानक तेज बारिश से खेतों में जलभराव हो सकता है, इसलिए निचले इलाकों में सावधानी बरतें।

बारिश के दौरान गरज-चमक के समय पेड़ के नीचे न खड़े हों और खुले में काम टालें।

बारिश के समय 30-40 किमी रफ्तार की हवा के कारण कमजोर होर्डिंग, टीन की छत से खतरा हो सकता है। इसलिए सावधान रहे।

मौसम हर 6 घंटे में बदलता है। IMD के ताजा बुलेटिन पर नजर रखें। अगले 2-3 दिन तक पश्चिमी MP में बारिश की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है।