ब्रेकिंग
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की नगदी रहित उपचार स्कीम, दुर्घटना तारीख से 7 दिनों में प्रति व्यक्ति 1 लाख 50 ... हरदा: मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सिंह ने खिरकिया के ग्रामों में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया Aaj ka rashifal: आज दिनांक 20 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा पुलिसकर्मी की हरकत ने बताया शराब से नजदीकी - है जरूरी! दूरी नहीं हो रही बर्दाश्त, विभाग की मुहि... देश मे पहली बार डिजिटल अरेस्ट मामले मे 9 लोगों को उम्रकैद की सजा !अविश्वसनीय मगर सत्य ठगो ने 108 लोग... हंडिया : 05 वर्ष तक के बच्चों की दस्तक टीम द्वारा की जाएगी स्क्रीनिंग व समुचित उपचार, Handia News: करणी सेना पर हरदा में बीते दिनों हुए लाठीचार्ज के खिलाफ हंडिया में आज बंद रहा बाजार,,, बिग न्यूज सिवनी मालवा: विधायक के गृह ग्राम बगवाड़ा में स्कूल शिक्षक ने छात्राओं के साथ की छेड़खानी हरदा: राजपूत छात्रावास में हुई बर्बरता की सर्व समाज ने की निंदा, हरदा जिला पूर्ण रूप से रहा बंद ! रै... स्पा सेंटर से पर पुलिस ने दी दबिश सात युवतियों सहित समेत नौ धराये ! पुलिस ने सीसीटीवी डीवीआर, मोबाइल...

नगर निगम कर्मचारी के सिर पर पत्थर पटककर हत्या

मकड़ाई समाचार जबलपुर। कैंट थाना क्षेत्र में बिरमानी पेट्रोल पंप के पास मुर्गी मैदान में नगर निगम कर्मचारी के सिर में पत्थर पटककर हत्या कर दी गई। सूचना पर कैंट टीआइ स्टाफ और एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वहीं पुलिस ने मौके से पत्थर जब्त किया है, जिसमें खून लगा हुआ है।

डायरी से हुई पहचान : कैंट टीआइ विजय तिवारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह लगभग 9.30 बजे सूचना मिली कि मुर्गी मैदान में एक युवक खून से लथपथ पड़ा हुआ है। सूचना पर वह स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। जहां पुलिस को मौके से शराब की बॉटल, डिस्पोजल मिले। मृतक के पास से एक नगर निगम की डायरी मिली, उस डायरी के आधार पर उसकी पहचान शुरू की गई। जिसमें मृतक व्यक्ति की पहचान घमापुर निवासी अरविंद सिंह राजपूत (45) के रूप में की गई। जिसके बाद उसके स्वजन को फोन पर जानकारी देकर बुलाया गया।

- Install Android App -

अधारताल जोन क्रमांक 7 में करता है काम : मृतक के स्वजन ने बताया कि अरविंद नगर निगम के अधारताल जोन क्रमांक 7 में पदस्थ था। जो शराब पीने का आदी था। अरविंद अपने साथियों के साथ रोज रात को शराब पीने जाता था। गुरुवार की रात को भी दोस्तों के साथ गया था।

मोबाइल नंबर से की जा रही तलाश : मृतक अरविंद के मोबाइल में आखिरी फोन किसका था, इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इसके अलावा रात को वह अपने किन दोस्तों के साथ गया था। इसके बारे में उसके परिचितों से पूछताछ की जा रही है।