jhankar
ब्रेकिंग
मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की... हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच... खंडवा मंदिर में मांस रखने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक के कहने पर कृत्य करने की बात कबूली, इला... हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी ₹19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया रोजगार सहायक, लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन MP के 82 लाख किसानों के खातों में आए ₹3,300 करोड़ , सीएम ने खंडवा से की राशि ट्रांसफर मूंग खरीदी आंदोलन: हरदा में पुलिस अलर्ट, जिले की सीमा पर रोके गए किसान नेता, पुलिस अभिरक्षा में रखा हरदा में बेखौफ चोरों का आतंक: किसान के घर 60 लाख की चोरी, सोते रहे परिजन... CCTV में कैद हुआ चोर, पु...

नगर पालिका अधिशासी अधिकारी पॉलिथीन का हवाला देकर , व्यापारियों से कहता है 5 हजार दो नही तो FIR होगी दर्ज

मकड़ाई समाचार उत्तरप्रदेश रामपुर । उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की तरफ से मुख्य कार्यालय पर बैठक कर राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी के नेतृत्व में पदाधिकारी गण एवं व्यापारी गणों ने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला अधिकारी महोदय को अवगत कराया।

- Install Android App -

व्यापारी संगठन का कहना है कि  नगर पालिका अधिशासी अधिकारी द्वारा पॉलिथीन को लेकर अनावश्यक रूप से व्यापारी समाज पर जमकर उत्पीड़न, भ्रष्टाचार व आर्थिक शोषण किया जा रहा है। व साथ ही पॉलिथीन पर झूठा हंगामा दिखाकर फर्जी एफ आई आर व कार्यवाही दिखाकर व्यापारी समाज में भय व दहशत का माहौल उत्पन्न किया जा रहा है। और व्यापारियों से पॉलिथीन के नाम पर प्रत्येक व्यापारी से पांच पांच हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही है। पूर्व में अखबारों के माध्यम से रिश्वत लेते हुए नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी के इंस्पेक्टर देवेंद्र बहादुर की वीडियो वायरल की जा चुकी है। इस संबंध में व्यापार मंडल द्वारा मांग की गई है कि ऐसे भ्रष्ट अधिकारी का तुरंत तत्काल प्रभाव से निलंबित करना अति आवश्यक हो गया है। व्यापार मंडल द्वारा मांग की गई। कि ऐसे भ्रष्ट अधिकारी को जोकि व्यापारी समाज को साथ लेकर नहीं चल सकता। उस अधिकारी का ऐसे योग्य पद पर रहना उचित नहीं है। इसलिए ऐसे भ्रष्ट अधिकारी को तुरंत तत्काल प्रभाव से ऐसे योग्य पद से हटा देना चाहिए। इस अवसर पर राजीव शर्मा, अरविंद गुप्ता, सलविंदर विराट, महफूज हुसैन, पुलकित अग्रवाल, सरदार मनजीत सिंह सिंपल, मेराज हुसैन, अतुल शर्मा, नजमी खान, स आदत अली, शाजेव खान, अरविंद कुमार मिश्रा, लालमन सैनी, हरिओम सैनी, सेबू खान, उस्मान अली आदि उपस्थित रहे।