ब्रेकिंग
हरदा: पूर्व सरपंच के घर सोने चांदी के आभूषण सहित लाखो रुपए की चोरी, 12 ताले तोड़े , एसपी पहुंचे गांव... Big breaking news: भूकंप से हिली धरती घबराये लोग निकले घरो से बाहर :   सुबह 6 बजे अचानक हिली धरती ह... नकली सिगरेट बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़: छापामार कार्यवाही में 52 लाख की गोल्ड फ्लेक नकली सिगरेट... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 22 जुलाई 2025 का राशिफल जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा: खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के सैम्पल लिये जिले में आज से प्रारम्भ होगा दस्तक अभियान ! 16 सितम्बर तक जिले के 69922 बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण ... हरदा पुलिस की मुहिम—नशे के खिलाफ जागरूकता की लहर , विद्यालयों और कॉलेजों में नशे के विरुद्ध चला जनज... हरदा: भारतीय किसान संघ मांग किसानों को लाइन में खड़ा करना बंद करें हंडिया : हंडिया पुलिस स्कूलों में जाकर छात्र छात्राओं को बता रहे नशे के दुष्परिणाम,  नशे से दूरी है ... हरदा: मंडी में मूंग फसल बेचकर जा रहे व्यापारी के ट्रक से 11 लाख की चोरी ,48 घंटों में पुलिस ने किया ...

ननद के बेटे ने विवाहिता का नहाते समय बनाया अश्लील वीडियो, फिर वायरल करने की धमकी देकर किया दुष्कर्म

UP : सरदारशहर पुलिस थाने में सात जनों के खिलाफ दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकलने और नाणदे के खिलाफ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज हुआ है। एसआई माणकलाल ने बताया कि भोजूसर उपाधियान निवासी विवाहिता ने रिपोर्ट दी कि 4 दिसम्बर 2011 को उसकी शादी राठी खेड़ी नोखा निवासी के साथ हुई थी। उसी दिन अटे-सटे में उसके काका घनश्याम का विवाह उसकी ननद की पुत्री के साथ हुआ था। शादी में उसके पिता ने हैसियत से अधिक दहेज दिया। फिर भी पांच लाख रूपये नगद और बाइक की मांग को लेकर पति, सास, ससुर, ननदोई, ननद और उसका पति उसे तंग, परेशान और मारपीट करने लगे। खाना नहीं देना और कमरे में बन्द कर देना आम बात हो गई थी। पति नशे का आदी होने के कारण पैसे के लिए उसका अन्य लोगों से देह शोषण करवाता था।

- Install Android App -

विवाहिता ने बताया कि उसके नाणदे (ननद का बेटा) ने एक दिन नहाते वक्त उसका वीडियो बना लिया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता था तथा उसकी बहन को भगा ले गया। अधिक दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर उक्त जनों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया तथा स्त्री धन हड़प लिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।