ब्रेकिंग
पुलिस पर स्कॉर्पियो चढ़ाने की हरकत करने वाला 4 साथियो के साथ गिरफ्तार! आरोपी हिस्ट्रीशीटर है पूर्व मे... सराहनीय पहल: नशा मुक्त हो गांव हमारा: अवैध शराब की बिक्री रोकने नारी शक्ति हाथों में तख्तियां लेकर उ... टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना में मिलेगा 1 लाख रूपये तक का ऋण स्‍मार्ट मीटर उपभोक्‍ताओं को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खपत के आधार पर दिन के टैरिफ में 20 प्रतिशत क... देशभर में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण के मामले धीरे-धीरे बढ़ने लगे हैं। शनिवार को कई राज्यों में एक... गाजा मे  Parle G का बिस्किट बिका 2300 रूपये में, एक पिता ने बेटी की भूख मिटाने के लिए पारले जी 2300 ... हरदा: नदियों के उदगमों को संरक्षित करें, इनमें होती है भरपूर ऊर्जा: मंत्री प्रहलाद पटेल हरदा: खनिज के अवैध परिवहन में शामिल 3 डम्पर जप्त राणापुर जनपद पंचायत के नवीन सीईओ होंगे बलवान सिंह मवासे पंचायतों में जल संरक्षण एवं पौधारोपण के कार्य कराएं पंच सरपंच!  सरपंच पंचायत की आय बढ़ाएं और गांव म...

नपा कर्मचारी एवं पार्षदगणों ने घर घर जाकर भौतिक सत्यापन किया

 

                                             मकड़ाई समाचार हरदा| पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल                                                                  बिहारी वाजपेई के जन्मदिन को सुशासन दिवस के

रूप में मनाए जाने हेतु शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को गरीब हितग्राही तक पहुंचाने के लिए हरदा नगर पालिका सीमा क्षेत्र के अंतर्गत प्रत्येक वार्ड में पार्षद एवं कर्मचारियों द्वारा घर घर जाकर भौतिक सत्यापन किया गया।

नपाध्यक्ष जैन कर्मचारी एवं पार्षदगणों को सर्वे की जवाबदारी सौंपी  थी

- Install Android App -

  रविवार को हरदा नगर पालिका के कर्मचारियों और पार्षदगणों द्वारा हरदा नगर के प्रत्येक वार्ड में सुशासन व्यवस्था हेतु सर्वेक्षण का कार्य शुरू किया गया। प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल के आवाहन पर प्रत्येक गरीब को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए और कोई भी ऐसा गरीब प

रिवार इन जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए । इस दायित्व को पूरा करने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन द्वारा समस्त कर्मचारी एवं पार्षदगणों की बैठक लेकर उन्हें सर्वे की जवाबदारी सौंपी गई थी। प्रत्येक वार्ड के पार्षद द्वारा अपने साथ संलग्न वार्ड प्रभारी के साथ मिलकर सर्वे कार्य का शुभारंभ किया गया है। 

 

गरीब कों योजनाओं का लाभ दिलाया जा सके नपाध्यक्ष- सुरेंद्र जैन 

अध्यक्ष सुरेंद्र जैन द्वारा बताया गया कि इस सर्वे के कार्य मे 33 कालमों की बुकलेट जारी की गई है| जिसमें शासन की समस्त योजनाओं की जानकारी चाही गई है|ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं होगा जो किसी योजना के लाभ से वंचित रहेगा । यदि परिवार गरीब है परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यधिक देयनीय है तो सरकार द्वारा इन जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से उन्हें लाभ पहुंचाकर उनकी आर्थिक स्थिति सुधारने का कार्य किया जाएगा। नगर में निवासरत अनेकों ऐसे गरीब परिवार हैं जो निरक्षर होने के कारण योजनाओं के लाभ एवं उनकी जानकारी से वंचित रह जाते हैं और योजनाओं का लाभ प्राप्त नहीं होता इस हेतु कर्मचारी और पार्षदों को इस कार्य में संलग्न किया गया है ताकि उन तक पहुंच कर उनकी पात्रता को ध्यान में रखते हुए उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ दिलाया जा सके।