jhankar
ब्रेकिंग
तिब्बत में भारी बारिश से नेपाल में बाढ़ का कहर, रसुवा जिले में मची तबाही रतलाम में ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान कांग्रेस पार्षद का निधन खेड़ापति मंदिर की दानपेटी से चोरी, CCTV में कैद हुए चोर हरदा : खेड़ा गांव की आंगनबाड़ी की बदहाल स्थिति, जर्जर भवन और टपकती छत से बढ़ी परेशानी पिछले 24 घंटों में जिले में 12.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज 26, 28, 29 व 30 अगस्त को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा सर्वोत्तम कृषक समूह पुरस्कार हेतु 30 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित मूंग स्टॉक में अंतर पाये जाने पर एक लाख 11 हजार 699 रूपये की वसूली की केंद्रीय राज्यमंत्री उइके 27 अगस्त को हरदा जिले के टिमरनी आएंगे घमंड - एक मानसिक बीमारी जिसका इलाज स्वयं परमात्मा करते हैं

नर्मदापुरम में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार

नर्मदापुरम। जिले में एक नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार छात्रा स्कूल पढ़ने गई थी। स्कूल में उसका पहला ही दिन था। वह दूर स्थित अपने शहर के एक परिचित युवक (दोस्त) के साथ घूम रही थी। इसी दौरान आरोपियों ने उनको रोका और बात की। आरोपियों ने दोनों को अपनी जिप्सी में बैठाकर घने जंगल में ले गए।

- Install Android App -

आरोपियों ने छात्रा से दुष्कर्म करने से पहले उसके दोस्त को अपनी जिप्सी में रस्सी से बांध दिया था। इसके बाद बारी-बारी से वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद वे भाग गए।

दोस्त ने जैसे-तैसे नाबालिग को उसके पास के शहर तक पहुंचाया। दो दिन तक छात्रा स्कूल नहीं गई तो परिजन ने कारण पूछा। इस पर उसने पूरी बात बताई। रविवार रात छात्रा ने परिजन के साथ थाने पहुंचकर केस दर्ज करवाया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।