jhankar
ब्रेकिंग
तिब्बत में भारी बारिश से नेपाल में बाढ़ का कहर, रसुवा जिले में मची तबाही रतलाम में ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान कांग्रेस पार्षद का निधन खेड़ापति मंदिर की दानपेटी से चोरी, CCTV में कैद हुए चोर हरदा : खेड़ा गांव की आंगनबाड़ी की बदहाल स्थिति, जर्जर भवन और टपकती छत से बढ़ी परेशानी पिछले 24 घंटों में जिले में 12.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज 26, 28, 29 व 30 अगस्त को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा सर्वोत्तम कृषक समूह पुरस्कार हेतु 30 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित मूंग स्टॉक में अंतर पाये जाने पर एक लाख 11 हजार 699 रूपये की वसूली की केंद्रीय राज्यमंत्री उइके 27 अगस्त को हरदा जिले के टिमरनी आएंगे घमंड - एक मानसिक बीमारी जिसका इलाज स्वयं परमात्मा करते हैं

बड़वानी- स्कूल स्टाफ कहता है – आदिवासी तो कीडे़ हैं तुम लोग पढ़ लिखकर क्या करोगे..?  

नाराज छात्राओ को समझाने कलेक्टर को खुद मौके पर आना पड़ा

- Install Android App -

जामली (सेंधवा)। स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के 150 से अधिक छात्र-छात्राएं प्रशासनिक प्रताड़ना, जातिगत उत्पीड़न और बदहाल व्यवस्थाओं के खिलाफ 15 किमी पैदल मार्च कर सड़क पर उतर आए। छात्राओं का आरोप है कि स्कूल का स्टाफ हमें कहता है कि आदिवासी लोग तो कीडे़ हैं,अनपढ़ और गंवार हैं, तुम लोग पढ़-लिखकर क्या ही कर लोगे..?

ज्यादा से ज्यादा 10वीं-12वीं करोगे और फिर शादी करके बच्चे ही पैदा करने हैं। हॉस्टल में उन्हें बंद कर बंद रखा जाता है। छात्राएं बड़वानी कलेक्टर से सीधे मिलने की जिद पर अड़ी रहीं। आखिरकार जुलवानिया में बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह खुद पहुंचीं और छात्राओं से बात की। उनके आश्वासन के बाद ही छात्राएं लौटीं।