MP BIG News: नर्मदा पुरम से रायसेन गए बारातियों को डंपर ने कुचला, 5 की मौत 10 गंभीर घायल, cm मोहन यादव ने जताया गहरा दुख
रायसेन: रायसेन में खुशी का माहौल मातम में बदल गया। नर्मदा पुरम से बारात गई थी। जब बारात गांव पहुंची और वहा डीजे की धुन पर नाचते गाते दुल्हा बारातियों के साथ दुल्हन को लेने बारात लेकर गए। बारातियों के साथ दर्दनाक घटना हो गई। इस सड़क हादसे के बाद पूरे शहर में शोक की लहर छा गई। इधर सीएम मोहन यादव ने हादसे के बाद घायलों के इलाज के लिए अधिकारियो को निर्देश दिए है। उन्होंने गहरा दुख व्यक्त किया। और मृतकों के परिजनो के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है।
मिली जानकारी के अनुसार बीती रात जिले के सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के गांव घाट खमरिया में बेकाबू डंपर एक बारात में घुस गया। जिससे मौके पर ही पांच लोगो की मौत हो गई।
नेशनल हाइवे जबलपुर-भोपाल मार्ग की घटना है।
जानकारी लगते ही पुलिस प्रशासन मौके के लिए रवाना हो गया और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के मुताबिक बेकाबू ट्रक ने बारात में शामिल कुछ लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को भोपाल एम्स रेफर किया गया है। कलेक्टर-एसपी मौके पर पहुंचे
बारात नर्मदा पुरम से रायसेन आई थी।
गांव में पूर्व सरपंच रघुवीर अहिरवार की लड़की शिवानी की शादी थी और बारात नर्मदापुरम जिले के आंचलखेड़ा से आई थी। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया. मौके पर जाम की स्थिति बन गई.।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रायसेन जिले में शादी समारोह के दौरान हुए दर्दनाक सड़क हादसे में अमूल्य जिंदगियों के असमय निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन पीड़ा सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।…
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) March 11, 2024
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरा दुख जताया है. उन्होंने मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की. सीएम मोहन यादव ने घायलों का सही ढंग से इलाज कराने के निर्देश अधिकारियों को