मकड़ाई समाचार हरदा। शासन के निर्णय अनुसार सभी विभाग के साथ सहयोग कर नशा मुक्ति कार्यक्रम को पूरे प्रदेश में प्रभावी रूप से चलाया जाना है। इस संदर्भ में राज्य स्तरीय कार्य योजना तैयार की गई है। इस अभियान को संयुक्त रुप से संयोजित रूप से चलाने हेतु राज्य स्तर से विभिन्न विभागों के जिला स्तर के जिला मास्टर ट्रेनरों को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कलेक्टर कार्यालय के एनआईसी कक्ष में प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण विभाग मध्य प्रदेश के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में उन्होने बताया कि किस प्रकार से हमें जिले में समस्त विभागों के सहयोग से नशा मुक्त जिला बनाना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं जनकल्याण विभाग हरदा, मास्टर ट्रेनर सामाजिक न्याय विभाग, आयुष विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, वन विभाग, पहल सामाजिक विकास संस्था, शिक्षा विभाग, जिला शहरी विकास अभिकरण एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।
ब्रेकिंग
