ब्रेकिंग
हंडिया : भारतीय किसान संघ तहसील हंडिया की ग्राम ईकाईयों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ... हंडिया : हर हर गंगे के उद्घोष के साथ मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी !  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री जैन एसपी श्री चौकसे ने किया पौधारोपण। जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अवश्य करें विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्र... एक पेड़ माँ के नाम से पौधा लगकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया!  भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या ने मूंग खरीदी के लिए केंद्रीय मंत्री को दिया आवदेन पत्र,... हरदा: स्वस्थ्य रहने के लिए खेल को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाइये: एसपी अभिनव चौकसे  बालागाँव की हरियाली 99% से घटकर 9% रह गई, इसलिए आसमान से आग बरस रही है : मदन गौर पत्रकार हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा केन्द्रीय राज्य मंत्री को पत्र सौप कर की गई हरदा रेल्वे स्टेशन पर बड़ी ट... कुख्यात डकैत पान सिंह तोमर की पौती ने बिजली अधिकारी को मारे थप्पड़ और घूंसे

नहाने के लिए गर्म पानी कर भूली मां, दो मासूम बच्चियों की जलने से मौत

मकड़ाई समाचार इंदौर। ठंड में नहाने के लिए रखा गर्म पानी दो मासूम बच्चियों की मौत का कारण बन गया। माताएं पानी रख कर दूसरे काम में लग गईं। घर में खेल रही बच्चियों ने पानी में हाथ डाल दिया और जल गई। उपचार के दौरान दोनों बच्चियों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया है। थाने में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

पहली घटना बाणगंगा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम भांगिया की है। यहां रहने वाले राजेश चौकसे की तीन वर्षीय बेटी लाव्या को गंभीर अवस्था में एमवाय अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पुलिस के मुताबिक घटना 5 जनवरी की है। चौकसे की पत्नी ने नहाने के लिए इलेक्ट्रिक राड से पानी गर्म किया था। राड तो निकाल ली, लेकिन गर्म पानी से भरी बाल्टी रखकर वह किचन में काम से चली गई। लाव्या बड़े भाई दीपक के साथ खेलते हुए पानी तक चली गई। खेलते-खेलते पानी में हाथ डाला और खौलता पानी शरीर पर आ गिरा। लाव्या को गंभीर अवस्था में एमवाय अस्पताल में भर्ती किया, लेकिन रविवार को उसकी मौत हो गई।

- Install Android App -

खेलते-खेलते गैस तक चली गई बच्ची

इसी तरह, खजराना थाना क्षेत्र में भी डेढ़ वर्षीय बच्ची सनिका की मौत हुई है। सनिका भी गर्म पानी से झुलसी थी। पुलिस के मुताबिक, बच्ची की मां गैस पर पानी गर्म कर रही थी। बच्ची खेलते हुए गैस तक चली गई और खौलता हुआ पानी सनिका के शरीर पर गिर गया। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। सोमवार को दोनों बच्चियों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया।