हरदा। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार कंचन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश्वरी महोविया के निर्देशन में गुंडा बदमाशों की धरपकड़ हेतु एवं आपरेशन मुस्कान के तहत एक नाबालिग किशोरी को दस्तयाब सहित युवक को पकड़ने में सफलता हासिल की।
थाना प्रभारी हंडिया अनिल गुर्जर और उनकी टीम द्वारा थाना हंडिया में एक अपराध में नाबालिक युवती को सकुशल दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
क्या था पूरा मामला
14/08/23 को फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना इंडिया पर अपराध क्र 264 / 23 धारा 363 भादवि का पंजीबद्ध किया गया था जिसमे फरियादी की नाबालिक लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर ले गया था | उक्त अपराध में पुलिस द्वारा जितेन्द्र पिता बालु उर्फ बल्लू भील उम्र 20 साल निवासी ग्राम खेडा को गिरफ्तार कर युवती को सकुशल दस्तयाब किया गया।
सराहनीय भूमिका:-
उक्त उल्लेखनीय कार्य में, थाना प्रभारी अनिल गुर्जर , उ.नि. माया सरलाम स.उ.नि. संदीप कुशवाह, सउनि नानकराम कुशवाह, आर 397 विजेन्द्र सिंह तोमर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।