ब्रेकिंग
हरदा : होमगार्ड जवान की लाश कलेक्टर कार्यालय में मिली, रात्रि गश्त में ड्यूटी पर तैनात था जवान!  मप्र में मंगलवार को 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट सड़क पर विचरण करने वाले निराश्रित पशुओं को गौशाला भिजवाएं : कलेक्टर श्री जैन ने बैठक में अधिकारियों ... शिवपुर पुलिस द्वारा अवैध गांजा बिक्री करने वाले हरदा के आरोपी को पकड़ा, 4 किलो गांजा सहित बाइक जब्त बागेश्वर धाम : दीवार गिरने से महिला श्रद्धालु की मौत गुरु पूर्णिमा के लिए धीरेंद्र शास्त्री ने की य... बड़ी खबर : बिहार में एक परिवार के 5 लोगो को जिंदा जलाया आदिवासी परिवार मे डायन होने का आरोप लगाया था... अब से किसी चौक चौराहे या सड़क पर महापुरुषों या अन्य की प्रतिमा नहीं लगेगी- हाई कोर्ट Aaj ka rashifal: आज दिनांक 8 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे गंभीर मरीजों को रेफर करने पीएम श्री एम्बुलेंस सेवा का संचालन प्रदेश सहित जिले में संचालित Live maa narmda: मां नर्मदा का रौद्र रूप देखे वीडियो, लगातार हो रही बारिश से तेजी से बढ़ रहा जलस्तर

नारायण जोहरी ने उमरबन में प्रेस वार्ता की, जन आंदोलन की दी चेतावनी ।

मनावर : (म.प्र.) मनावर नगर कांग्रेस अध्यक्ष नारायण जोहरी शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार तहसील के उमरबन ब्लॉक में प्रेस वार्ता प्रभारी के रूप में पहुंचे। वहां उन्होंने पत्रकारों के बीच केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी और विरोध दर्ज कराया। इस अवसर पर मनावर और उमरबन ब्लॉक के अध्यक्ष लोकेश पाटीदार एवं कैलाश जाखड़, इकबाल खान, जितेंद्र सोलंकी तथा कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नारायण जोहरी ने प्रेस वार्ता में कहा कि आज देश में लोकतंत्र खतरे में है, देश में केंद्र सरकार की मनमानी के चलते फैसले लिए जा रहे हैं। देश में विपक्ष की आवाज बनकर संसद में गूंजने वाले राहुल गांधी को चंद महीनों में ही कानूनी शिकंजे में फसाकर उनकी सदस्यता रद्द कर दी। जबकि सुप्रीम कोर्ट के कई वकीलों ने इसे अवैध निर्णय बताया है।

- Install Android App -

केंद्र सरकार के इशारों पर राहुल गांधी का बंगला खाली करवा दिया गया। ऐसे फैसलों से देश की जनता असमंजस में है की केंद्र सरकार के इस चेहरे को क्या नाम दिया जाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के संसद में बार-बार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और उद्योगपति अडानी के रिश्तो के बारे में सवाल पूछा जा रहा है। जिसको लेकर मोदी जी कोई भी जवाब नहीं दे पा रहे हैं इसलिए उन्होंने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और शहीद परिवार के चिराग को संसद से हटाने का यह जो खेल खेला है यह असंवैधानिक है। श्री जोहरी ने राहुल गांधी को बेकसूर बताया और कहा कि एक ही परिवार में 3, 3 भारत रत्न प्राप्त हो उस परिवार के चिराग पर अत्याचार भारतवर्ष सहन नहीं करेगा। अगर गांधी परिवार के लाल को इंसाफ नहीं मिलता है तो देश की जनता और कांग्रेसी कार्यकर्ता जन आंदोलन करेंगे, जिसको लेकर जय भारत सत्याग्रह शुरू कर दिया गया है। इसी के तहत आज उमरबन ब्लॉक में प्रेस वार्ता कर आप लोगों के जरिए देश के तानाशाह तक आवाज पहुंचाने का काम कांग्रेस पार्टी कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के निर्देशानुसार ब्लॉक स्तर पर जय भारत सत्याग्रह को लेकर प्रेस वार्ता की जा रही है और यह आंदोलन 30 अप्रैल तक चलेगा। जो प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर भी किया जाएगा।