मकड़ाई समाचार राजगढ़। पेट्रोल पंप के समीप एक कंटेनर पुल से नीचे नाले में जा गिरा, जिसमें दो लोगों के दबे होने की आंशका जताई जा रही है, इनमें से 2 लोगों को बाहर निकाला जा चुका। जानकारी के मुताबिक एक कंटेनर राजस्थान की ओर से ब्यावरा की ओर जा रहा था। तब ही पेट्रोल पंप के समीप जयपुर-जबलपुर हाइवे क्रमांक 12 पर शहर के मुख्य रोड पर एक बाइक सवार को बचाने में गुमटी को तोड़ता हुआ पानी में गिर गया। हादसे में 2 लोगों के दबने की आशंका है, 2 लोगों को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। अन्य की तलाश के लिए बचाव कार्य जारी है।
बाइक सवार को बचाने में हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक यह हादसा सामने से आ रहे एक बाइक सवार को बचाने के दौरान हुआ है। उसको बचाने के दौरान कंटेनर रेलिंग तोड़कर पानी मे जा गिरा, साथ मे साइड लगी एक गुमटी को भी तोड़ दिया, दो लोगों के गुमठी में होने का अनुमान है।
.jpg)
चूने से भरा था कंटेनर, पानी में गिरकर गर्म हुआ
कंटेनर में चूना भरा हुआ था, वह अब पानी मे घुल गया, जिसके कारण पानी गर्म होने लगा। इस कारण बचाव कार्य मे दिक्कतें आ रही है। साथ ही चूना उड़ने से भी बचाव कार्य में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
.jpg)
2 साल पहले भी गिरी थी स्कार्पियो, 5 की हुई थी मौत
2 साल पहले सड़क निर्माण एजेंसी के इंजीनियर की भी एक स्कार्पियो इसी पुल से नीचे नाले में जा गिरी थी। इंजीनियर रक्षाबंधन का दिन होने से जयपुर से राखी बंधवाकर भोपाल जा रहे थे। एक बाइक को बचाने में सड़क किनारे खड़े एक छोटे से बालक, उसकी मां को साथ लेकर वह नाले में गिरी थी। हादसे में इंजीनियर, ड्राइवर व बालक की मौत हो गई थी। हादसे में महिला के गर्भ में पल रहे एक गर्भस्थ शिशु की भी मौत हुई थी।
.jpg)

