jhankar
ब्रेकिंग
आज का सुविचार - किस्मत नहीं, मेहनत बोलती है मध्यप्रदेश में मानसून की आखिरी बारिश जारी..., मंडला में गणेश पंडाल में सो रहे लोगों को लगा करंट, 4 की मौत और 2 की हालत गंभीर 5 दिन तक बैंक रहेंगे बंद, लाखों ग्राहक एटीएम के भरोसे आज हरदा में केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके का दौरा, गौशाला और सेवा संकल्प कार्यक्रम में होंगे श... ट्रंप ने हमें बचा लिया...', UNGA में शहबाज शरीफ के भाषण में ऑपरेशन सिंदूर का खौफ, फिर की अमेरिका की ... मोरन नदी पर पक्का घाट नहीं होने से गणेश विसर्जन में हुई परेशानी हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन

निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर सचिव श्री कुमरे निलंबित

खण्डवा – मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत हरसूद द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट में ग्राम पंचायत निशानियाँ माल के सचिव  रामदीन कुमरे द्वारा लोकसभा निर्वाचन-2024 में अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही एवं उदासीनता प्रमाणित करता है।

- Install Android App -

जिस पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  शैलेन्द्र सिंह सोलंकी ने सचिव श्री कुमरे के इस कृत्य के कारण उनकों म.प्र. पंचायत सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम 1999 के नियम 4(1) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। साथ ही ग्राम रोजगार सहायक ग्राम पंचायत निशानियाँ  रईस खान को ग्राम पंचायत निशानियाँ का सचिवीय प्रभार आगामी आदेश पर्यंत तक सौंपा गया है। इस आदेश के प्रभावशीलता के दौरान सचिव श्री कुमरे का मुख्यालय जिला पंचायत खण्डवा में रहेगा। निलंबन अवधि में शासन के नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने की पात्रता होगी।