jhankar
ब्रेकिंग
रीवा के अस्पताल में फिर बवाल डॉक्टर-गार्ड और अटेंडर में जमकर चले लात-घूसे, कई घायल हाईवोल्टेज तार से टकराकर कंटेनर में लगी आग, ड्राइवर को लगा करंट का झटका, हाईवे पर आधे घंटे जाम लखनऊ में गोमती का कहर फैजुल्लागंज 6 दिन से डूबा, 40 हजार घर परिवार प्रभावित आज का सुविचार - 05 अक्टूबर 2026 "शिक्षक मोमबत्ती नहीं है जो खुद जलकर खत्म हो जाए, वह दिया है जो एक ... 05 अक्टूबर - गोंडवाना की वीरांगना रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती आज 05 अक्टूबर विश्व शिक्षक दिवस अल-कायदा की नई धमकी अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले की अपील, फ्लाईदुबई घटना की तारीफ क... कवरेज से लौट रहे पत्रकार संतोष चंदेल सड़क हादसे में घायल किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर

नेमा समाज में मनाई निमि महाराज की जयंती

मकड़ाई समाचार हरदा। शरदपूर्णिमा पर नेमा समाज हरदा द्वारा नेमा समाज के प्रवर्तक श्री निमि जी महाराज की जयंती का आयोजन धूमधाम के साथ किया गया। आयोजन से जुड़े राम नेमा ने बताया कि यह आयोजन हरदा के वृद्ध आश्रम में किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत नेमा समाज के अध्यक्ष तुलसीराम नेमा एवं सभी उपस्थित वरिष्ठजनों, स्वजातीय बंधुओं द्वारा निमि महाराज के चित्र पर पुष्प माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन, पूजन अर्चन करके की गई।

- Install Android App -

इसके पश्चात सभी के सहयोग से वृद्धआश्रम के वृद्ध जनों को भोजन कराया गया साथ ही फल वितरण भी किए गए। इस कार्यक्रम के दौरान हरदा शासकीय हॉस्पिटल में पदस्थ सतीश नेमा, बीजेपी नेता दीपक नेमा, गोविंद प्रसाद जी नेमा, राकेश नेमा, मनीष नेमा, राहुल नेमा, एडवोकेट श्रीमती मंजू नेमा, श्रीमती शीला नेमा, श्रीमती नैना नेमा मोहित नेमा, आशुतोष नेमा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।