शहडोल: MP में विधानसभा के लिए अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। ऐसे में पार्टियां जनता को लुभाने और सत्ता हासिल करने के लिए एड़ी, चोटी का जोर लगा रही हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों का कार्यक्रम तय हो चुका है जिसके अनुसार 23 नवंबर को प्रधानमंत्री छतरपुर में एक सभा करने जा रहे हैं जिसकी तैयारियों का जायजा लेने के लिए भाजपा नेता प्रभात झा आज हेलीकॉप्टर से छतरपुर आएंगे। जहां से वह भाजपा कार्यालय जाकर भाजपा नेताओं से मिलकर कार्यक्रम की जानकारी लेंगे।
मीडिया के रुबरु होकर कमलनाथ के आरएसएस पर प्रतिबंध के बयान पर प्रभात झा ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के शासन काल से मनमोहन सिंह तक के शासनकाल में आर.एस.एस. पर चार बार प्रतिबंध लगाया गया और चारों बार प्रतिबंध हटाया गया। आर.एस.एस. पर पूछे जाने पर झा ने कहा कि यह भारतीय संस्कृति की आत्मा है और जो आत्मा पर प्रहार करेगा 28 नवंबर को जनता उन पर प्रतिबंध लगा देगी। वहीं जब उनसे सवाल किया गया कि ,कमलनाथ आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने की अपने बयान से पलट गए हैं तो झा ने कहा कि अभी तो कमलनाथ ने उलटी पलटी की है। 11 नवंबर के बाद सिंधिया कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया सब उल्टी पलटी खाएंगे। वहीं झा ने राहुल गांधी और पीएम मोदी की तुलना करना दुखद बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में राहुल गांधी से बड़ा कोई आदमी नहीं है। जबकि हमारे पास देश का सबसे बड़े नेता है। इसलिए दोनों की तुलना ही नहीं की जा सकती।
ब्रेकिंग
हरदा: खनिज के अवैध परिवहन में शामिल वाहन जब्त
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 2 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे
असम से त्रिपुरा तक भारी बारिश से सड़के और घर बहे, कई लोग हुए गुम , एक दर्जन से अधिक की मौत! 10 से अधि...
छात्र छात्राओं को कुर्मी गौर समाज के शीर्ष नेतृत्व ने किया मंच पर सम्मान,छात्र छात्राओं के खिल उठे च...
पेट दर्द से पीड़ित बालिका का डॉक्टरों ने किया आपरेशन! आपरेशन के बाद जो पेट से जो निकला उसे देख हुए है...
आज भोपाल, इंदौर और हरदा का कैसा रहेगा मौसम!
जनपद सदस्य के पुत्र पर मारपीट का आरोप, थाने में की शिकायत, निजी भूमि पर कब्जा करने का आरोप
झालावाड़ मॉक ड्रिल के दौरान अचानक हड़कंप, भागे जिला कलेक्टर और एसपी
सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले दर्जनो लोगो पर कार्यवाही! पहलगाम की घटना के बाद पाकिस्तान के स...
विशेष खबर: उपभोक्ताओं को जून में ही मिलेगा 3 माह का एक मुश्त राशन

चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |