jhankar
ब्रेकिंग
छात्रावास में लापरवाही का आरोप - शिकायत के बाद डर में छात्राएं, कांग्रेस ने की जांच की मांग सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा... ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर

नोटिस तामील करने प्रशासन के साथ जामली गई गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ! – ग्रामीणों ने राजनीतिक पार्टी साथ आने पर ली आपत्ति

गोंगपा जिलाध्यक्ष ने लगाया ग्राम जामली के दबंग किसान सहित अन्य पर अभद्रता और धमकाने का आरोप

हरदा। जिले के बहुचर्चित हेराफेरी वाले प्रकरण जिसमे गरीब एससी एसटी वर्ग की जमीन को अन्य लोगों ने पटवारी की मिलीभगत से अपने नाम कर ली। इसमें ग्राम जामली दमामी  के  साथ लगभग 7 गांवो में सैकड़ों  एकड़ जमीन का फर्जी तरीके से रजिस्ट्री नामांतरण हुआ है। तत्कालीन पटवारी अभिषेक मिश्रा की शिकायत पर बीते दिनों एसडीएम ने 5 पटवारियों को निलंबित कर दिया था। इसकी जांच चल रही है।

उसी मामले में कार्रवाई को लेकर प्रशासन के लोग जामली के पट्टे धारी किसानों को नोटिस देने पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ गोंडवाना गणतंत्र पार्टी जिलाध्यक्ष सहित अन्य भी गांव पहुंचे थे।

- Install Android App -

मिली जानकारी में नोटिस लेने वालों को यह नागवार गुजरी और उन्होंने कहा कि सरकारी बाबू अधिकारी आए उसका काम है नोटिस देना। इस मामले में ये पार्टी वाले क्यों आए। इसी बात को लेकर उनकी कहा सुनी हुई।  गोंगपा ने लेटरहेड पर पुलिस अधीक्षक को एक शिकायत सौंपी गयी है। जिसमें कार्रवाई की मांग की ।

इधर, नोटिस तामील करने वाले दल के साथ राजनैतिक पार्टी सदस्यों का पहुंचना चर्चा का विषय बना हुआ है। गोंगपा के जिलाध्यक्ष परते ने कहा कि उन्हें एडीएम ने साथ जाने को कहा। इधर गोंगपा के लेटरहेड में एसडीएम लिखा गया है। गोंगपा जिलाध्यक्ष ने बिना पढ़े हस्ताक्षर करने की बात कही।

इस संबंध में जब मकड़ाई समाचार ने एडीएम से उनके अभिमत के लिए संपर्क किया तो कॉल रिसीव नहीं हुई।

क्या है शिकायत पत्र –

प्रति

श्रीमान पुलिस अधीक्षक

विषय:- ग्राम जामली दमामी के शरद पवार व ब्रज मोहन विश्नोई   नामक व्यक्ति एवं 10-12 लोगो गांव में घुसने नही देने की धमकी दिए जाने बाबत

महोदयजी

उपरोक्त विषय के सम्बंध में निवेदन है कि मैं देवीसिंह परते गोंडवाना गणत्रन्त्र पार्टी का जिला अध्यक्ष मुझे एसडीएम. साहब हरदा द्वारा बोला गया था कि तुम जो जमीनी सम्बधी विवाद में ग्राम जामली जाकर प्रशासन के लोगों के साथ-चले जाना । मै आज विनोद कर्मा के साथ में और विनोद परते के साथ  जामली गया था । आज दोपहर 1 बजे के करीब बृज विश्नाई और शरद पंवार व अन्य – 10-12 लाग मिले उन्होंने धमकी दी की आज के बाद हमारे गाँव में कदम मत रखना नही तो अंजाम ठीक नही होगा। हमलोग पार्टी के कार्य से गाव-गाव जाते है। ऐसे धमकी देने वालो पर कार्यवाही होना चाहिए।

सामाजिक संगठन के लोगो ने तहसीलदार को ज्ञापन दिया था। वो  एडीएम से मिले थे। मेरी उनसे मुलाकात नही हुई है।           
– महेश कुमार वमना एसडीएम हरदा

मकड़ाई समाचार ने देवीसिंह परते से बात की तो उन्होंने कहा कि – आवेदन मेरे साथ वालो ने लिखा था। मैंने देखा नही कि एसडीएम लिखा है या फिर एडीएम ।  मैंने साइन कर दिए थे। हम एडीएम साहब से मिले थे। उन्होंने कहा था कि प्रशासन के अधिकारियों के साथ आप गांव चले जाना ।  एडीएम का बाबू साथ गया था।  जिसका नाम विनोद कर्मा है

–  देवीसिंह परते जिलाध्यक्ष गोडवाना गणतंत्र पार्टी