jhankar
ब्रेकिंग
रूपादेह में एसएसपी के नाम पर नकली खाद बेचने का भंडाफोड़, 471 बोरी से भरा ट्रक पकड़ा कलेक्टर ने ली लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक युवा सृजन जन संवाद कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने किया कोतवाली थाना और पुलिस कंट्रोल रूम का भ्रमण टिमरनी में अवैध आतिशबाजी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो मंजिला मकान से करीब 2 लाख रुपये के पटाख... राणापुर के ढोलियावाड़ में मौत को दावत दे रही 11 KV हाईटेंशन लाइन, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा! फोटो... किसानों के बीच सप्ताह में 4 दिन पहुंचेंगे अधिकारी, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश खाद्य सामग्री की सैंपलिंग, मिलावटखोरी पर एसडीएम विजय राय की सख्त चेतावनी मिशन वात्सल्य अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन आमंत्रित, खिरकिया नगरीय क्षेत्र में 4 पार्लर आवंटित होंगे विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमंतु समुदायों के लिए हरदा में शासकीय योजनाओं का शिविर सम्पन्न

नौसेना का बड़ा एक्शन, 12000 करोड़ की 2500 किलो ड्रग्स पकड़ी

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 केरल |एनसीबी और भारतीय नौसेना ने संयुक्त अभियान चलाते हुए 12 हजार करोड़ की ड्रग्स पकड़ी है. रेड के दौरान 2500 किलो मेथामफेटामाइन ड्रग्स बरामद हुई है|
ये पहली बार है, जब देश में मेथामफेटामाइन ड्रग्स की इतनी बड़ी खेप मिली है. नौसेना ने खेप के साथ एक संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक को भी हिरासत में लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है|

- Install Android App -

बताया जा रहा है कि ड्रग्स अफगानिस्तान से समुद्र के जरिए केरल लाई गई थी. NCB के अलावा, श्रीलंका और मालदीव के साथ साझा किए गए इनपुट के आधार पर ये बरामदगी हुई है|एनसीबी अधिकारियों के मुताबिक, अब तक के ऑपरेशन में लगभग 3200 किलोग्राम मेथमफेटामाइन, 500 किलोग्राम हेरोइन और 529 किलोग्राम चरस जब्त की गई है| ये ऑपरेशन अफगानिस्तान से भारत में तस्करी की जा रही ड्रग्स के खिलाफ चलाया गया है.

हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री मार्ग पर हेरोइन और अन्य दवाओं की समुद्री तस्करी से होने वाले राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरे को देखते हुए NCB के महानिदेशक एसएन प्रधान की अध्यक्षता में ‘ऑपरेशन समुद्रगुप्त’ लॉन्च किया गया| एनसीबी के ऑपरेशंस के उप महानिदेशक संजय सिंह की देखरेख में जनवरी 2022 में ये ऑपरेशन शुरू हुआ| ऑपरेशन का शुरुआती उद्देश्य नशीले पदार्थों को ले जाने वाले जहाजों पर रोक लगाने के लिए जानकारी इकट्ठा करना था|