ब्रेकिंग
हरदा विधायक डॉ. दोगने के निवास पर बनाई गई कावड़ यात्रा की रूपरेखा, हरिद्वार में बड़ा हादसा : मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़, 6 लोगों की मौत डेनवर-मियामी फ्लाइट में बोइंग 737 मैक्स के पहिये में लगी आग चीन में 24 घंटे में साल भर के बराबर बारिश, हजारों लोगों का किया रेस्क्यू बीजेपी को उसी के गढ़ में हराना अहम : राहुल गांधी हरदा:  संकटमोचन हनुमान मंदिर में नौ दिवसीय मास पारायण पाठ का होगा आगाज  नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 में प्रवेश के लिये 29 जुलाई तक करें आवेदन कलेक्टर श्री जैन ने मसनगांव में खाद वितरण व्यवस्था का निरीक्षण किया आज इंदिरा सागर और ओंकारेश्वर बांध के गेट खुलेंगे :  निचले क्षेत्र करीब के ग्रामो के लिए बाँध प्रबंध... न्याय मे अभियोजन का बहुत महत्व होता है न्यायाधीश तबस्सुम खान अधिवक्ता संघ ने एडीपीओ को दी भावभीनी व...

नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म, खून से लथपथ पहुंची घर

बिलासपुर। जिले के चकरभाठा क्षेत्र में नौ साल की बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। खून से लथपथ बालिका गंभीर अवस्था में सड़क के किनारे मिली। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी डायल 112 को दी। पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे पहुंचकर बालिका को घर पहुंचाया। जब घर पहुंची तो स्वजन को घटना की जानकारी हुई। स्वजन गंभीर बालिका को अस्पताल लेकर गए। वही घटना की शिकायत पर चकरभाटा पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस की अलग-अलग टीम आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। इसके अलावा लोकल मुखबिर को भी सक्रिय कर दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी पारुल माथुर, एडिशनल एसपी व आला अधिकारी पल पल जानकारी ले रहे हैं।

चकरभाटा क्षेत्र में रहने वाली नौ साल की बालिका के माता-पिता रोजी मजदूरी करते हैं। मां पिता के काम पर जाने के बाद बालिका सब्जी मंडी के आसपास ही रहती थी। रोज की तरह बालिका के माता-पिता अपने काम पर चले गए। उनके जाने के बाद मासूम सब्जी मंडी के आसपास घूम रही थी। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। दोपहर 12:00 बजे डायल 112 को सूचना मिली की सड़क किनारे खून से लथपथ नाबालिक पड़ी है। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर गंभीर बालिका से पूछताछ की। घर का पता मिलने पर पुलिस के जवान उसे लेकर आए। खून से लथपथ होकर बालिका जब घर पहुंची उसकी हालत देखकर मां पिता के होश उड़ गए।

 

उन्होंने घटना के संबंध में अपनी बेटी से जानकारी ली। इसके बाद डायल 112 की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। अत्याधिक खून बह जाने के कारण गंभीर बालिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम जांच में जुट गई है। चकरभाठा के अलग-अलग जगहों से सीसीटीवी कैमरे के फुटेज लिए जा रहे हैं। इसके अलावा लोकल मुखबिर से भी जानकारी जुटाई जा रही। मामले में एक संदेही को हिरासत में लिया गया है। उससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। वही नाबालिक ने भी एक आरोपी को पहचानने की बात कही है। उसकी तलाश की जा रही है।

- Install Android App -

एसपी ने दिए कड़े निर्देश
नाबालिग से दुष्कर्म की जानकारी मिलने पर एसपी पारुल माथुर ने थाना प्रभारी को गंभीरता से जांच के निर्देश दिए। इसके अलावा अधिकारियों को भी चकरभाठा जाकर जांच में सहयोग करने कहा। इसके बाद एसपी पारुल माथुर स्वयं घटना की पल-पल जानकारियां ले रही थी। इस बीच जवानों ने एक संदेही को पकड़ लिया। भीड़ संदेही को पकड़ कर पीटने की तैयारी कर रही थी। इसी बीच जवान उसे बचाकर दूसरी जगह ले गए।