jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान ग्राम मांदला में मुख्यमंत्री जन विश्वास संवाद शिविर आयोजित

न्यू लाइफ मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में लगी आग, सात झुलसे, चार मरीजों की मौत

मकड़ाई समाचार जबलपुर। दमोहनाका स्थित न्यू लाइफ मेडिसिटी मल्टी स्पेशलिटीअस्पताल में दोपहर करीब पौने तीन बजे आग लग गई। अचानक भड़की आग में सात मरीज झुलस गए, जबकि चार मरीजों की मौत हो गई। आग इतनी विकराल थी कि चार लोग इस कदर झुलसे की उनकी पहचान तक नहीं हो पा रही। पूरा शरीर और जेब मे रखे दस्तावेज भी जल गए। मृतकों का शव मेडिकल अस्पताल भिजवाया गया है। वहीं मामूली रूप से झुलसे लोगों को भी मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस घटना पर दुख जताया है।

नौ लोगों को रेस्क्यू कर निकाला

आग लगने से अस्पताल में भगदड़ मच गई। अस्पताल में भर्ती मरीज और उनके स्वजन जान बचाकर बाहर भागने लगे। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई और अस्पताल में आग से घिरे नौ लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। इस अफरा तफरी में कुछ गिर कर घायल भी हो गए। आग लगने की सूचना पाते ही नगर निगम के छह दमकल वाहन भी पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए।

सीढ़ियों में फंसे मरीज ,निकलने की नही थी जगह

बताया जाता है की आग लगने के कारण लोग इधर -उधर भागने लगे। निकलने के लिए एक ही गेट था। कुछ लोग सीढ़ियों में फंस गए। आग भड़कती गई और सीढ़ियों तक पहुंच गई। आग की चपेट में आने से चार लोग बुरी तरह से जल गए।

महापौर, कलेक्टर, एसपी भी पहुंचे

- Install Android App -

अस्पताल हुए भीषण हादसे की खबर मिलते ही निर्वाचित महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू , कलेक्टर इलैया राजा टी, एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा भी पहुंच गए। कलेक्टर ने चार लोगों के मरने की पुष्टि की है।

अस्पताल जलकर खाक

आग लगने का कारण अस्पस्ट है, लेकिन इस भीषण आग में पूरा अस्पताल जलकर खाक हो गया है। अस्पताल में भर्ती मरीज भी दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किए गए हैं।

आग कैसे लगी इसका सही खुलासा अभी नहीं हो पाया है । कुछ लोगों का कहना है कि अस्‍पताल के एक कोने में लगी पूरे अस्‍पताल परिसर में फैल गई। अस्‍पताल परिसर के बाहर का नजारा दर्दनाक है। बाहर मरीजों के परिजन रोते बिलखते नजर आ रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों और अग्नि शमन दल के अधिकारियों के अनुसार हादसा बड़ा है। अस्‍पताल में अभी तलाशी अभियान चल रहा है। घटना के बारे में अभी अस्‍पताल प्रशासन की ओर से कोई बयान नहीं आया है। बताया जाता है कि सबसे ज्‍यादा क्षति पहली मंजिल पर ही हुई है। ऊपर की मंजिलों के लोगों ने जैसेतैसे कूद कर अपनी जान बचाई है।

महापौर के साथ प्रशासनिक अधिकारी और स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। बताया गया है कि झुलसे हुए लोगों को अन्‍य अस्‍पताल भेजा जा रहा है। आग लगने के बाद समूचे अस्‍पताल में मरीज के परिजन बदहवास हालत में देखे जा रहे हैं।