jhankar
ब्रेकिंग
खेत के कुएं में मिला गुमशुदा युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी हंडिया पुलिस की कार्रवाई: डोडा चूरा और भुक्की सहित आरोपी गिरफ्तार कन्या छात्रावास की सुविधाओं के विस्तार को लेकर विधायक कुंवर अभिजीत शाह जी की पहल बुजुर्ग मां की गुहार पर एसडीएम कोर्ट का बड़ा फैसलाः पांचों बेटों को हर महीने भरण-पोषण भत्ता देने का आ... हंडिया: वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ASI को मारी टक्कर, घायल स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन आमंत्रित हरदा नगरीय क्षेत्र में 8 पार्लर आवंटित होंगे संकल्प योजना के तहत महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा में कॅरियर काउंसलिंग का आयोजन खुशियों की दास्ताँ :  ‘‘सच हुआ सपना, घर हुआ अपना’’ यंग लीडर्स - विकसित भारत कार्यक्रम में युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

पंचायत भवनों पर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अंकित कराएं कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में दिये निर्देश

हरदा / कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि पंचायत भवन में ग्राम की सामान्य जानकारी व शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी अंकित की जाए, ताकि आमजन को उसकी जानकारी रहे। उन्होने निर्देशित किया ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल स्रोतो, धार्मिक स्थानों व सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया, सीईओ जनपद पंचायत, एडीओ, पीसीओ, सहित जिला पंचायत के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देशित किया कि ग्राम पंचायत में एक निरीक्षण पंजी संधारित की जाए। उन्होने निर्देशित किया कि दस्तावेज के अभाव में कोई भी ग्रामीण योजनाओं का लाभ लेने से वंचित न रहें, दस्तावेज तैयार कराने में उसकी मदद करें। शिवरात्रि पर्व पर घाटों व मंदिरों पर साफ-सफाई का ध्यान रखा जाए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिसोनिया ने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से समय सीमा में पूर्ण कराएं तथा समय-समय पर कार्यों का निरीक्षण करें।