jhankar
ब्रेकिंग
खेत के कुएं में मिला गुमशुदा युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी हंडिया पुलिस की कार्रवाई: डोडा चूरा और भुक्की सहित आरोपी गिरफ्तार कन्या छात्रावास की सुविधाओं के विस्तार को लेकर विधायक कुंवर अभिजीत शाह जी की पहल बुजुर्ग मां की गुहार पर एसडीएम कोर्ट का बड़ा फैसलाः पांचों बेटों को हर महीने भरण-पोषण भत्ता देने का आ... हंडिया: वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ASI को मारी टक्कर, घायल स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन आमंत्रित हरदा नगरीय क्षेत्र में 8 पार्लर आवंटित होंगे संकल्प योजना के तहत महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा में कॅरियर काउंसलिंग का आयोजन खुशियों की दास्ताँ :  ‘‘सच हुआ सपना, घर हुआ अपना’’ यंग लीडर्स - विकसित भारत कार्यक्रम में युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

पं. प्रदीप मिश्रा की खण्डवा की शिवपुराण कथा चुनाव आचार संहिता के कारण निरस्त : शीघ्र ही कथा होगी।

खण्डवा : श्री महालक्ष्मी ट्रस्ट खण्डवा के तत्वावधान में दादाजी की पावन नगरी मे जनता को शिव भक्ति से जोड़ने वाले अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा की कथा आगामी २६ अक्टूबर से १ नवम्बर २०२३ तक ग्राम बावडियाकाजी में प्रस्तावित थी।

- Install Android App -

ट्रस्ट के अध्यक्ष सुभाष खंडेलवाल, सचिव राकेश झवर ने प्रेस विज्ञति के माध्यम से बताया कि कथा में २ से ३ लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन से कथा हेतु अनुमति चाही गई थी. लेकिन विधानसभा चुनाव आचार संहिता के मद्देनजर कथा की अनुमति न मिलने से कथा निरस्त की गई है। शीघ्र ही पं. मिश्रा से चर्चा कर आगामी तारीख की स्वीकृति लेकर कथा की तिथि घोषित की जाएगी। उक्त जानकारी ट्रस्टी शैलेष पालीवाल ने दी।