ब्रेकिंग
Harda news: मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर योग दिवस कार्यक्रम में होंगी मुख्य अतिथि रहटगांव: पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के साथ एक युवक को पकड़ा , 1 किलो 200 ग्राम गांजा जब्त बड़ी खबर :  ट्रेलर और बोलेरो की भीषण टक्कर हादसे मे 9 लोगों की मौत Big breaking news मोरगढ़ी: बाइक से गिरे तीन युवक एक की मौत दो गंभीर घायल अजब गजब :- युवक को सांप ने काटा कुछ ही देर में तड़प तड़प कर सांप की हुई मौत: युवक अस्पताल में भर्ती मध्यप्रदेश : हैवान दरिंदो ने मजदूरी करने आई आदिवासी युवती का किया अपहरण: युवती को 7 दिन तक बंधक बना... MP BIG NEWS: रेंजर माधव सिकरवार का 'सिंघम' ऑपरेशन: माफिया से मुक्त कराई 149 हेक्टेयर वन भूमि हरदा जिले के पलासनेर गांव की बेटी अदिति यादव ने किया जिले का नाम रोशन किसान भाई बीजोपचार के बाद ही सोयाबीन की बुआई करें :  कृृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को दी सलाह Aaj ka rashifal: आज दिनांक 20 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

पति करता था अप्राकृतिक कृत्य, ससुर ने की छेड़छाड़, सास करती है दहेज के लिए प्रताड़ित

-पीड़िता ने थाटीपुर थाने में दर्ज कराया मामला

मकड़ाई समाचार ग्वालियर। पति, ससुर व सास से प्रताड़ित महिला ने थाटीपुर थाने में अप्राकृतिक कृत्य व दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि पति अप्राकृतिक कृत्य करने के लिए मजबूर करता है। मौका देखकर ससुर ने भी उसके साथ छेड़छाड़ की। सास उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करती है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज करने के बाद मामले की वास्तविकता का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

- Install Android App -

फरियादिया मुरार की निवासी है। उसकी शादी एक साल पहले थाटीपुर के न्यू मेहरा कालोनी निवासी युवक के साथ हुई थी। पीड़िता ने बुधवार को थाने पहुंचकर लिखित शिकायत कर बताया कि उसका पति उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करता था। इस कृत्य का प्रतिरोध करने पर पति उसे प्रताड़ित करता है। ससुर ने भी मौका पाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। सास भी उसे दहेज के लिए ताने मारती है। थाटीपुर थाना पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद प्रकरण दर्ज किया है। फरियादिया का मे़डिकल परीक्षण कराने के बाद भादवि की धारा-164 के तहत बयान कराए हैं। पुलिस ने बताया कि इस प्रकरण में नामजद आरोपितों की तलाश की जा रही है। पुलिस आरोपितों को पकड़ने के लिए फरियादिया के ससुराल गई थी। आरोपित प्रकरण दर्ज होने की भनक लगते ही गायब हो गए हैं।

एक महीने में अप्राकृतिक कृत्य का दूसरा मामलाः पिछले एक महीने में पति के द्वारा अप्राकृतिक कृत्य व ससुरालियों के छेड़छाड़ करने का दूसरा मामला दर्ज हुआ है। इससे पहले महिला थाने में भी प्रकरण दर्ज हुआ है। पुलिस दोनों ही मामलों में जांच कर रही है।