jhankar
ब्रेकिंग
आज का पंचांग - 28 जून 2026, रविवार हरदा उद्योग विभाग की साढ़े तीन एकड़ भूमि हुई गुम ! कलेक्टर हरदा से ढूंढने की लगाई गुहार! 14 साल में भी... नर्मदापुरम एसपी ने थाना प्रभारी सुधाकर बारस्कर को दिया जन्मदिन का अनूठा तोहफा, 'बधाई-पत्र' भेजकर दी ... श्री अन्न बाजरा को बढ़ावा देने हेतु कुकड़ापानी में कृषक प्रक्षेत्र परीक्षण आयोजित हरदा : न्यायालय परिसर, हरदा में साफ-सफाई कार्यक्रम आयोजित छिंदवाड़ा में बैंक लूट की कोशिश नाकाम, पुलिस ने एक आरोपी दबोचा हंडिया : हीरापुर में स्व. संतोष व्यास की तेरहवीं पर समाजिक एकता का संदेश, लाइन प्रथा समाप्त करने का ... हरदा : पिछले 24 घंटों में जिले में 17.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज सिराली : खेत में मजदूरी कर रहे दंपति की टपरी के बाहर महिला का शव मिला, शरीर पर मिले चोट के निशान हंडिया: 20 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारणों से खाया जहरीला पदार्थ, चार दिनों तक जिंदगी मौत के बीच अस्पत...

हमीदिया हादसे के दोषियों पर एफआइआर की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने किया थाने का घेराव

मकड़ाई समाचार भोपाल। तीन दिन पहले राजधानी के हमीदिया अस्पताल से जुड़े कमला नेहरू अस्‍पताल की शिशु गहन चिकित्‍सा इकाई (एसएनसीयू) में हुए अग्निकांड में नवजातों की मौत का मामला गरमाता जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार दोपहर को कांग्रेस ने मृत बच्चों के परिजनों के साथ मिलकर कोहेफिजा थाने का घेराव कर दिया। इस दौरान घटना के दोषी लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने की मांग का ज्ञापन सौंपा। इस दौरान दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी भी की गई।

- Install Android App -

गौरतलब है कि सोमवार रात हमीदिया अस्पताल की एसएनसीयू यूनिट में आग लगने से चार नवजातों की मौत हो गई थी, जबकि कई नवजात बीमार पड़ गए थे। इस मामले में तीन दिन बाद भी दोषियों के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। शासन स्तर पर मामले की जांच चल रही है। गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे भोपाल मध्य विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद अपने समर्थकों के साथ कोहेफिजा थाने पहुंचे। उनके साथ हादसे में मृत बच्चों के परिवारों के कुछ लोग भी शामिल थे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाने के सामने प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी भी की। विधायक मसूद ने थाना प्रभारी को हमीदिया अग्निकांड के दोषियों के खिलाफ मुकदमा कायम करने की मांग का ज्ञापन सौंपा। इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शनकारी वापस लौट गए। इस दौरान भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।