jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज : नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग धरम कुंडी ब्रिज पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने ... कुलहरदा में 100 साल पुराना जर्जर मकान भरभराकर गिरा, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल दो माह पहले दी ग... आज का राशिफल: 28 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे परमानंद हत्याकांड में दिलीप को आरोपी बनाने की मांग, कमल के मकान को तोड़ने कलेक्टर से लगाई गुहार शक्कर की महंगाई को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च, भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास तक किया प्रदर्शन ब्रेकिंग : बानापुरा बाजार में दिनदहाड़े चाकूबाजी, बाजार में मचा हड़कंप 🌳 वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प आदिवासियों की जमीन, पट्टे और विकास कार्यों को लेकर सौंपे दो ज्ञापन बानापुरा के खेड़ापति मंदिर में चोरी का 16 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार  हंडिया : सरकारी स्कूल की ऐसी पहल कि बनी ‘सफलता की कहानी’, खेड़ीनीमा विद्यालय का जिले से चयन,,,

पति को आया गुस्सा, बॉयफ्रेंड के साथ रह रही थी पत्नी, गांव पहुंचकर युवक का किया ये हाल…

चाकू के कई वार से प्रेमी की मौके पर मौत हो गई

राजनांदगांव : जिले के रनचिरई थाना इलाके में पति ने अपने पत्नी और उसके प्रेमी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में पत्नी के प्रेमी की मौत हो गई है, वहीं उसको गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है आरोपी की पत्नी घर से अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। इस बात से नाराज पति ने वारदात को अंजाम दिया है।

- Install Android App -

जानकारी के मुताबिक घटना शुक्रवार को सकरौद गांव का है। यहां राजनंदगांव निवासी लक्षमण गेन्ड्रे की पत्नी तारिणी गेंड्रे पति को छोड़कर प्रेमी मुरली सिन्हा के साथ जीजा के मकान में रह रही थी। आज सुबह लक्ष्मण गांव पहुंचा और पत्नी तारिणी गेंड्रे और मुरली सिन्हा पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चाकू के कई वार से प्रेमी की मौके पर मौत हो गई, वहीं पत्नी तारिणी को नाजुक हालत में अस्पताल दाखिल किया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद राजनांदगांव रेफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलने पर रनचिराई पुलिस सकरौद गांव पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है आरोपी की पत्नी कुछ समय पहले अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी, जिसके बाद थाने आकर जानकारी देने के बाद दोनों साथ रहा करते थे। मृतक मुरली सिन्हा बालोद स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ था।

एडिशनल एसपी प्रज्ञा मेश्राम ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि चाकूबाजी की घटना हुई है, जिसके बाद मौके पर पुलिस पार्टी को रवाना किया गया। घटना में एक युवक की मौत हुई है, वहीं गंभीर रूप से घायल महिला को हॉस्पिटल भेजा गया है। आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।