jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

harda news : कलेक्टर-एसपी ने सोनपुरा पहुंचकर मृतक के परिजनों को सौंपा दो लाख रुपए का चैक, ग्रामीण बोले- आए दिन अत्याचार करता है आबकारी विभाग

मकड़ाई समाचार हरदा। हरदा जिले के छीपाबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम सोनपुरा में अवैध शराब के खिलाफ करवाई करने पहुंची आबकारी विभाग की टीम के वाहन की चपेट में आने से दो साल के मासूम की मौत हो गई थी। जिसके बाद क्षेत्र में वबाल मच गया था। बच्चे की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने आबकारी विभाग की टीम में शामिल कर्मचारियों को पीटा और उन्हें देर रात तक बंधक बनाए रखा। इस मामले को लेकर कलेक्टर ऋषि गर्ग और एसपी मनीष कुमार अग्रवाल शनिवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे।

कलेक्टर ने मृतक के पिता को दो लाख रुपए की सहायता का चेक प्रदान किया। इस दौरान कलेक्टर गर्ग ने कहा कि हम यहां परिवार का दुख बांटने आए हैं। इस बड़े दुख को मिटाने में सालों साल लग जाएंगे। छोटा बच्चा था, अनमोल था। उन्होंने कहा कि जो हमारे बस में था हम देने आए है, आप हौसला रखिए। हम से जो भी ओर मदद होगी हम जरूर करेंगे।

- Install Android App -

कलेक्टर एसपी से बोले ग्रामीण

इस दौरान ग्रामीणों ने कलेक्टर और एसपी को बताया कि बीते कुछ महीनों से आबकारी विभाग के लिए दादागिरी करते हुए अचानक घर में घुस जाते है। वही महिलाओं और बच्चों के साथ गाली-गलौज करते है। जिसके बाद अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि घटना के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने आबकारी विभाग के 5 कर्मचारियों को तत्काल सस्पेंड कर दिया था।