ब्रेकिंग
गंभीर मरीजों को रेफर करने पीएम श्री एम्बुलेंस सेवा का संचालन प्रदेश सहित जिले में संचालित Live maa narmda: मां नर्मदा का रौद्र रूप देखे वीडियो, लगातार हो रही बारिश से तेजी से बढ़ रहा जलस्तर रेत का अवैध परिवहन कर ले जा रहे 2 ट्रेक्टर ट्राली करताना पुलिस ने पकड़ी। केस दर्ज भारतीय किसान संघ रहटगांव तहसील के प्रतिनिधि मंडल ने आज हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन से मुलाकात की अब निजी चिकित्सक देंगे हरदा के संजीवनी क्लिनिकों पर अपनी सेवाएं : कलेक्टर श्री जैन ने निजी चिकित्सको... मप्र में मूँग और उड़द की खरीदी आज से प्रारम्भ!  जानिए क्या है मूँग और उड़द का समर्थन मूल्य तस्वीर देखिए सीएम मोहन यादव सरकार: धरती पुत्र किसान परिवार के महिलाएं , बच्चे , बुजुर्ग सभी खाद के... उज्जैन: मोहर्रम के जुलूस में बवाल युवकों ने बेरिकेड्स गिराये , 6 पुलिसकर्मी घायल Aaj ka rashifal: आज दिनांक 7 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे गुर्जर समाज के होनहार उत्कृष्ट अंकों से सफलता हासिल करने छात्र छात्राओं का हुआ सम्मान  !  

पति से विवाद के बाद ब्रिज से कूदने का प्रयास,,आधे घंटे तक होता रहा हंगामा |

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर।  पति से विवाद के बाद कल देर रात संभ्रांत परिवार की एक महिला ने चोइथराम मंडी से चाणक्यपुरी चौराहा के बीच स्थिति ब्रिज से कूदने का प्रयास किया। परिजन और लोगों की मदद से उसकी जान बच गई। मिली जानकारी के मुताबिक घटना कल रात करीब 11.30 बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वे चोइथराम मंडी से चाणक्यपुरी चौराहा के बीच स्थित ब्रिज से से गुजर रहे थे तो देखा कि एक दंपति के बीच कहासुनी हो रही है और महिला ब्रिज से नीचे कूदने का प्रयास कर रही है। वहां राहगिरों की भीड़ एकत्र हो गई।स्थानीय रहवासी आनंद के मुताबिक अन्य लोगों के साथ उसने भी महिला को समझाइश दी। इसी दौरान महिला के परिवार के अन्य सदस्य भी वहां पहुंच गए थे। करीब आधे घंटे तक वहां हंगामे की स्थिति बनी रही। महिला का आरोप था कि पति ने शराब पी रखी थी और विवाद कर रहा था जबकि पति का कहना था कि उसने शराब नहीं पी। गुस्साई महिला फूट-फूटकर रोने लगी थी। किसी तरह परिवार की अन्य महिला लोगों की समझाइश पर मानी और परिजन के साथ अपने घर रवाना हो गई।